Maharashtra Weather: विदर्भ में शीतलहर! नागपुर टॉप पर, गोंदिया, भंडारा और यवतमाल में भी पारा लुढ़का

Maharashtra Weather News: नागपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन, न्यूनतम तापमान 9.6°C दर्ज। विदर्भ में सबसे ठंडा शहर रहा। 12 दिसंबर तक इसी तरह की ठंड जारी रहने की संभावना।
Maharashtra Weather News: नागपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन, न्यूनतम तापमान 9.6°C दर्ज। विदर्भ में सबसे ठंडा शहर रहा। 12 दिसंबर तक इसी तरह की ठंड जारी रहने की संभावना।
ठंड बढ़ी (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Vidarbha Weather Update: ठंड अब अपने शबाब पर पहुंचती जा रही है। तापमान में तो गिरावट आ ही रही है साथ ही सर्द हवाओं का कहर भी अब परेशान करने लगा है। शनिवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 9.6 डिसे तक उतर आया जो यह इस ठंड के सीजन का सबसे कूल डे रहा। ठिठुराती सर्दी से बचने के लिए लोग देर शाम में अब अलाव जलाकर हाथ सेंकते भी नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग ने शनिवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 9.6 डिसे दर्ज किया जो औसत से 4.0 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 27.8 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 2.3 डिग्री कम रहा। 12 दिसंबर तक सिटी का मौसम कुछ इसी तरह का बना रहने की संभावना विभाग ने जताई है।

संपूर्ण विदर्भ में सर्वाधिक ठंडी रही सिटी

संपूर्ण विदर्भ में ठंड अब बढ़ने लगी है। शनिवार को विदर्भ में भी नागपुर सिटी ही सर्वाधिक ठंडी रही। दूसरे नंबर पर गोंदिया रहा जहां का तापमान 9.8 डिसे दर्ज किया गया। अकोला 12.8, अमरावती 12.6, भंडारा 10.0, बुलढाना 13.2, ब्रम्हपुरी 12.9, चंद्रपुर 13.2, गड़चिरोली 12.0, वर्धा 11.2, यवतमाल 10.0 और वाशिम का न्यूनतम तापमान 11.8 डिसे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि नागुपर का मौसम 12 दिसंबर तक कुछ इसी तरह का बना रहेगा। इस दौरान सिटी का न्यूनतम तापमान 12-13 डिसे और अधिकतम तापमान 27 से 29 डिसे तक बना रह सकता है।

बीते 10 वर्षों का न्यूनतम तापमान (दिसंबर)

वर्ष दिनांक तापमान (°C)
2024 15 7.0
2023 19 9.4
2022 9 9.9
2021 21 7.6
2020 21 8.4
2019 28 5.1
2018 29 3.5
2017 27 7.8
2016 27 7.7
2015 26 7.7
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com