योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
UP IPS Transfer News: योगी सरकार ने प्रदेश के 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार ने लखनऊ, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए।
- Written By: अमन मौर्या
योगी कैबिनेट (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP IPS Transfer List 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। सरकार ने प्रदेश के 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस लिस्ट में मुथा अशोक जैन का नाम सबसे प्रमुख है। इसके पहले वो मुख्यमंत्री योगी के गृह जिले गोरखपुर कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे। अब उनको पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय, राजधानी लखनऊ भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश की ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर का भी ट्रांसफर किया गया है। सेंगर को अब पुलिस महानिदेशक अभिसूचना बना दिया गया है। इसके अलावा उनको पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज में मिली पोस्टिंग
संगम नगरी प्रयागराज में पीयूष मोर्डिया को पुलिस कमिश्नर बनाकर भेजा गया है। 1995 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी रामकुमार को गोरखपुर में अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, राजधानी लखनऊ में तरुण गाबा नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ABVMU का बड़ा फैसला: अब डिजिटल निगरानी में होगी मेडिकल, नर्सिंग और डेंटल कॉलेजों की पढ़ाई
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
लोकसभा में पेश हुए रैगिंग के आंकड़े; UP में सबसे अधिक 135 शिकायतें, पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर
यूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
आनंद सुरेश राव कुलकर्णी बने सचिव (गृह)
इसके अलावा आईपीएस आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को सचिव (गृह) की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच, आईपीएस भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं का एडीजी, आईपीएस धर्मवीर आईजी पीएसी पूर्वी जोन बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Noida Metro Divider: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर भारी बारिश से गिरा 50 मीटर लंबा डिवाइडर
आईपीएस मोहित गुप्ता को भ्रष्टाचार निवारण संगठन का आईजी, आईपीएस अनूप कुमार सिंह को ईओडब्ल्यू पुलिस अधीक्षक और आईपीएस आनंद कुमार को लोक शिकायत शाखा में पुलिस अधीक्षक की नई जिम्मेदारी मिली है।
