-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- High Court Nmc Engaged In Work Hawkers Hawk In Burdi 42 Encroachments Removed From Footpaths
हाई कोर्ट का हंटर, मनपा लगी काम पर; बर्डी में हॉकर्स पर गाज, फुटपाथों से हटाए 42 अतिक्रमण
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. मनपा के अतिक्रमण विभाग की ओर से भले ही अब तक जिम्मेदारियां पूरी किए जाने का दावा किया जाता रहा हो लेकिन शहर में अतिक्रमण की स्थिति हॉकर्स के फुटपाथ पर कब्जे को लेकर हाई कोर्ट का हंटर चलते ही मंगलवार को वास्तविक रूप में मनपा काम पर लग गई. मनपा ने सर्वाधिक व्यस्त इलाके और मुख्य बाजार क्षेत्र बर्डी में ही दस्तक दी. महाराजबाग रोड स्थित फुटपाथ पर हमेशा की तरह हॉकर्स ने कब्जा जमा रखा था. जहां दस्ते ने पहुंचते ही कार्रवाई शुरू की जिसके बाद झांसी रानी चौक से मुंजे चौक तक कार्रवाई की गई. झांसी रानी चौक पर भी लगभग पूरे फुटपाथ पर कपड़ों के दूकानदारों ने कब्जा कर रखा था. दस्ते के आने की भनक लगते ही कुछ तो गायब हो गए लेकिन कुछ दूकानदार डटे ही थे जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई. इसी तरह से वेरायटी चौक पर भी कार्रवाई कर फुटपाथों को हॉकर्स से मुक्त कराया गया. कार्रवाई के दौरान फुटपाथों से 42 अतिक्रमण हटाए गए.
27 कच्चे मकानों पर चला बुलडोजर
उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट ने एक ओर जहां फुटपाथों के अवैध हॉकर्स के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए, वहीं अन्य याचिका पर सुनवाई के दौरान अवैध निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई करने के आदेश दिए. यहीं कारण है कि मंगलवार को जहां फुटपाथ पर डटे दूकानदार और हॉकर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई, वहीं आसीनगर जोन अंतर्गत ईट भट्टी चौक के पास वनदेवी नगर नाले के किनारे और फुटपाथ को घेरकर अवैध रूप से बने 27 कच्चे मकानों पर बुलडोजर चलाया गया. हालांकि कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ किंतु पुख्ता पुलिस बंदोबस्त लेकर चल रहे दस्ते ने कार्रवाई पूरी की. कार्रवाई के दौरान विशेष रूप से यशोधरा पुलिस थाना के निरीक्षक विश्वनाथ चव्हाण भी उपस्थित थे.
बुधवार बाजार में भी कहर
उल्लेखनीय है कि मनपा की ओर से बुधवार बाजार की जमीन पर कॉम्प्लेक्स निर्मित करने का निर्णय लिया गया है. कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर मनपा की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चूकी है. किंतु यहां स्थित दूकानों के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है. हालांकि इन दूकानदारों को हटने के लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया, किंतु अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिससे मंगलवार को दस्ते ने 6 दूकानों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया. जिसमें दूकानों के ग्रील और शटर निकाले गए.
सम्बंधित ख़बरें
हाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
कचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
नागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
मकान था या ताश के पत्तों का महल… नागपुर में जेसीबी के छूते ही भरभराकर गिरी जर्जर इमारत
इसी तरह से राजविलास टॉकीज के सामने अवैध रूप से निर्मित पुस्तकों के 3 दूकानें और चाय की 2 दूकानों को भी तोड़ा गया. कार्रवाई में अतिक्रमण विभाग प्रमुख अशोक पाटिल, सहायक आयुक्त हरीश राऊत, प्रवर्तन अधीक्षक संजय कांबले, सुनील सरपाटे, भास्कर माले, विनोद कोकार्डे, विनोद डोंगरे आदि ने हिस्सा लिया.
High court nmc engaged in work hawkers hawk in burdi 42 encroachments removed from footpaths
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














