- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Heavy Corruption In Cement Road Construction Investigation Should Be Done Against The Guilty Contractor
सीमेंट रोड निर्माण में भारी भ्रष्टाचार, जांच कर दोषी ठेकेदार पर हो कार्रवाई
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. दीक्षाभूमि चौक से लेकर अलंकार चौक (वीआईपी) तक सीमेंट रोड का निर्माण किया जा रहा है. इसकी गुणवत्ता निम्न स्तर की होने तथा इसमें ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अधि. अक्षय समर्थ के नेतृत्व में स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल मनपा के अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी से मिला. शिष्टमंडल ने इस सीमेंट रोड निर्माण की सघन जांच कर दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्यों का भुगतान नहीं करने की मांग भी की.
शिष्टमंडल में काचीपुरा और रामदासपेठ के लोगों में रामप्रसाद चौधरी, मूलचंद बैसवारे, रवीन्द्र भावे, सोहन कोकोडे, राजेश शाक्य, ओमकार शेंडे, शुभम खवशी, अधि. अश्विना शेरकुरे आदि शामिल थे. चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से पूर्व नियमों के अनुसार स्क्रैपिंग की जानी चाहिए थी, जबकि केवल 2-3 इंच ही स्क्रैपिंग की गई है. जिस पर स्थानीय लोगों की ओर से उसी समय आपत्ति दर्ज कर ठेकेदार को आगाह किया गया था.
निकृष्ट स्तर के कच्चे माल का किया उपयोग
चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सीमेंट रोड निर्माण से पूर्व खुदाई नहीं होने के कारण अब रोड की ऊंचाई अधिक और आसपास की जगह नीचे हो गई है. इसके अलावा जिस तरह से लोहे का उपयोग किया जाना चाहिए था, वह नहीं किया गया. निकृष्ट स्तर का कच्चा माल उपयोग किए जाने से अब सीमेंट रोड की उपरी सतह ऊबड़खाबड़ हो चुकी है. इसका निर्माण किए जाने के बाद उसे अच्छी तरह से पानी देना जरूरी है, जबकि क्यूरिंग के लिए कैरियां तैयार नहीं की गईं. सीमेंट रोड पर केवल बोरे बिछाकर पानी दिया गया.
सम्बंधित ख़बरें
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
नासिक: पश्चिम एशिया युद्ध का सिंहस्थ के कामों पर असर; डामर की भारी किल्लत से सड़कों का निर्माण प्रभावित
अंबाझरी तालाब को जलकुंभी मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान, महापौर और मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण
जनगणना के 33 सवालों में ओबीसी कॉलम गायब होने पर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ का आक्रोश, दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी
15 माह में पूरा करना था निर्माण
उन्होंने कहा कि ठेकेदार को दिए गए कार्यादेश के अनुसार 15 माह में निर्माण होना चाहिए था किंतु 45 माह बीतने के बावजूद सड़क का काम पूरा नहीं हो पाया है. जगह-जगह काम अधूरा होने के कारण वाहन चालकों को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ठेकेदार की ओर से कुछ दिन काम शुरू रखा जाता है और कुछ दिन बंद रहता है. सड़कों के बीच ही गट्टू रखे जाने से कई बार दुर्घटनाएं हो रही हैं. सड़क के जिस हिस्से में निर्माण होना है उसमें बैरिकेडिंग करना जरूरी है. लेकिन न तो बैरिकेड लगाए गए और न ही सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया है. सूचना के अधिकार के तहत मनपा से इस पूरे कार्य की जानकारी मांगी गई थी किंतु जानकारी नहीं दी गई.
बिल भुगतान के लिए भेज दी फाइल
अधि. समर्थ ने कहा कि सर्वप्रथम इस मामले की जोन में पूछताछ की गई थी. आरटीआई के तहत जानकारी मांगे जाने पर अधिकारी सचेत हो गए. ठेकेदार से साठगांठ होने के कारण अधिकारियों ने तुरंत ही रनिंग बिल के भुगतान के लिए फाइल वित्त विभाग को भेज दी. आरटीआई में जानकारी लेने के बाद रोड को लेकर आपत्ति जताने की अधिकारियों को आशंका के चलते ही आनन-फानन में फाइल को भुगतान के लिए भेजा गया. अत: सर्वप्रथम सीमेंट रोड निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने, काम में लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई.
Heavy corruption in cement road construction investigation should be done against the guilty contractor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में हैरान करने वाली वारदात, खाना पसंद नहीं आया तो पत्नी पर फेंकी गर्म कढ़ी; आरोप पर केस दर्ज
May 27, 2026 | 03:58 PMमुंबई की प्यास बुझाने वाला शाहपुर खुद प्यासा क्यों? बांधों के साये में टैंकरों का इंतज़ार कर रहे आदिवासी
May 27, 2026 | 03:58 PMMalaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
May 27, 2026 | 03:57 PMSamsung का नया FE फोन मचाएगा धूम, Galaxy S26 FE का डिजाइन लीक
May 27, 2026 | 03:55 PMवर्धा में चोरों का तांडव: एक ही रात में तीन दुकानों के शटर उठाए, ज्वेलर्स से 8.30 लाख के माल पर साफ किया हाथ
May 27, 2026 | 03:55 PMRavi Shastri: हरफनमौला खिलाड़ी, कोच और कमेंट्री के किंग; जन्मदिन विशेष में देखें रवि शास्त्री का बेमिसाल सफर
May 27, 2026 | 03:51 PMस्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
May 27, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

Trump के किस बयान पर फंस गए रुबियो, अब मचा बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













