Samsung का नया FE फोन मचाएगा धूम, Galaxy S26 FE का डिजाइन लीक

Samsung Galaxy S26 FE Leak: Samsung एक बार फिर तहलका मचाने आ गया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी S26 FE लॉन्च करने वाला है।
Samsung New FE Phone Set Samsung Galaxy S26 FE Design Leaked
Samsung Galaxy S26 FE (Source. Samsung)
Published on
Updated on

Samsung Galaxy S26 FE Launch Date: स्मार्टफोन बाजार में Samsung एक बार फिर तहलका मचाने आ गया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च करने वाला है। वहीं लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर कई अहम जानकारियां भी सामने आ गई है। हाल ही में देखा गया है कि यह स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आया था और अब इसका थर्ड-पार्टी प्रोटेक्टिव केस ऑनलाइन लीक हो चुका है। इस लीक ने फोन के डिजाइन को लेकर काफी कुछ साफ कर दिया है। जिसमें माना जा रहा है कि Samsung इस बार FE सीरीज में प्रीमियम लुक और फ्लैगशिप जैसा अनुभव ग्राहकों को देने पर फोकस कर रही है।

फ्लैट डिस्प्ले और स्लिम बेजल से मिलेगा प्रीमियम लुक

रिपोर्ट में जो जानकारी सामने आई है उसमें Galaxy S26 FE में सेंटर होल-पंच कटआउट वाला फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जिसमें चारों तरफ स्लिम और समान बेजल दिए गए हैं जो फोन को प्रीमियम लुक देते हैं। इसके साथ ही लीक में जो तस्वीरों सामने आई है उसमें फोन ट्रांसपेरेंट प्रोटेक्टिव केस के अंदर नजर आया है। जिसमें इसके कॉर्नर राउंड और फ्रेम फ्लैट दिखाई देते हैं। इसके अलावा फोन में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर फोन के दाईं ओर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही देखा जा सकता है कि फोन का फ्रंट डिजाइन काफी हद तक Galaxy S26 सीरीज के दूसरे मॉडल्स जैसा ही है और इसी एक कारण से यूजर्स इसे फ्लैगशिप फील वाला FE मॉडल बता रहे हैं।

ट्रिपल कैमरा सेटअप से फोटोग्राफी होगी और दमदार

लीक हुए जानकारी में फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। जिसमें तीनों कैमरा सेंसर वर्टिकल तरीके से लगाए गए हैं और ऊपर बाईं तरफ पिल-शेप कैमरा आइलैंड दिया गया है। लेकिन यह बात जान ले की कैमरा सेंसर की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं फिर भी माना जा रहा है कि Samsung इसमें AI आधारित कैमरा फीचर्स और बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी ग्राहकों के बेहतर अनुभव के लिए दे सकता है।

Exynos 2500 प्रोसेसर और 8GB RAM की उम्मीद

नए Galaxy S26 FE हाल ही में Geekbench पर भी देखने को मिला था। जिसमें फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ करीब 8GB RAM दी जा सकती है। इसके साथ ही Benchmark टेस्ट में फोन ने सिंगल-कोर में 2,426 और मल्टी-कोर में 8,004 स्कोर हासिल किए हैं। इससे संकेत मिलता है कि यह फोन परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार हो सकता है।

ऐसे में अगर Samsung पिछले ट्रेंड को फॉलो करता है तो Galaxy S26 FE को सितंबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com