-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Heatwave Nagpur Market Business Loss Sales Hit Extreme Temperature
Nagpur Heatwave का असर: बाजारों में सन्नाटा, सेलिंग का ग्राफ धड़ाम; व्यापारी परेशान
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Market Heatwave Impact: नागपुर में भीषण गर्मी का असर बाजारों पर दिखने लगा है। ग्राहक घरों से कम निकल रहे हैं, जिससे ज्वेलरी, रेडीमेड और मॉल्स की बिक्री प्रभावित हुई है।

नागपुर बाजार, भीषण गर्मी,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Market Business Loss: नागपुर शहर के जिन मार्केटों में सुबह से शाम तक चहल-पहल रहती थी वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। सेलिंग का ग्राफ धड़ाम हो चुका है। जिस तरह से तापमान चरम पर पहुंचा है उससे मार्केट को जबरदस्त नुकसान हो रहा है। ग्राहक चाहकर भी घर से निकल नहीं पा रहे हैं। छोटे बाजारों से लेकर मॉल्स तक पर इसका असर दिखने लगा है।
व्यापारियों की मानें तो पूरे मई तक यही हालात रहेंगे। तापमान में कमी आने के बाद ही बाजारों की रौनक वापस लौट सकेगी, ज्वेलरी से लेकर रेडीमेट गारमेंट तक के बाजार इस सीजन में सेलिंग के टारगेट तय करते हैं लेकिन इस बार पड़ रही ताबड़तोड़ गर्मी सारे सपने बिखेर रही है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार तापमान बढ़ा हुआ है जिससे मार्केट में सन्नाटा पसर गया है। दुकानें टाइम से खुल जाती हैं लेकिन ग्राहक की संख्या कम आ रही है।
दूकानदारों को तेज धूप के चलते चिक्री में नुकसान झेलना पड़ रहा है। शाम के समय ग्राहक निकलते हैं लेकिन सेलिंग के लिए फिर थोड़ा ही समय बच पाता है। ज्वेलरी और गारमेंट्स को अधिक नुकसान इस सीजन में सवाधिक बिक्री ज्वेलरी और गारमेंट की दुकानों पर होती है। सोने के भाव में उतार-चढ़ाव शुरू है। वर्तमान में सोना 1,59,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा विभाग अलर्ट: स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश शुरू, वर्धा में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष सर्वे
नाती की जान का डर और गुप्तधन का झांसा; यवतमाल में सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹3.75 लाख ठगने वाला भोंदूबाबा बेनकाब
जनआरोग्य योजना में 16,000 संदिग्ध दावों का फर्जीवाड़ा: CM फडणवीस ने नाशिक के लिए SIT गठित कर बुलाई साइबर जांच
मोशी कचरा डिपो हादसा: 50 घंटे बाद भी मलबे में फंसे 8 मजदूर; NDRF और सेना ने बदली रणनीति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दोपहर के समय शोरूम्स में ग्राहकी न के बराबर है। एक गारमेंट व्यापारी का कहना है कि हमने 7 लाख रुपए की बिक्री का टारगेट फिक्स किया था जो गमों की वजह से घटता नजर आ रहा है।
बिजली पूरी कर रही है रही-सही कसर
दिन में जबरदस्त गर्मी तो रात में बिजली की आंख-मिचौनी ने मार्केट का खेल बिगाड़ कर रख दिया है। बिजली गुल होने चलते भी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि सुबह से हो जाने के बाद शाम 6 बजे के बाद ग्राहक घर से निकलते हैं लेकिन ऐन समय पर बिजली पानी फेर देती है। बड़े शोरूम्स में तो जनरेटर की सुविधा होती है लेकिन छोटी दुकानों में इस तरह की सुविधा नहीं होने से परेशानी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें:-गर्मी का कहर: मजदूरों की सुरक्षा को लेकर नागपुर चेंबर सख्त, 10 दिन दोपहर के भारी काम रोकने की सलाह
वीकेंड पर भी नहीं दिखे ग्राहक
शनिवार व रविवार को वीकेंड के मौके पर मार्केट सन्नाटा नजर आया। आग बरसाते मौसम में शहर के विविध शोरूम्स व मत्लिा में भी गिनती के लोग नजर आ रहे थे। इनमें से कई लोग कंवल मॉल्स में एसी की हवा का मजा लेने आए थे। शॉपिंग करने वाले तो गिनती के ही निकले, दुकानदारों का कहना था कि गमी की वजह से वीकेंड पर भी सेलिंग में बुम नजर नहीं आ रहा है।
Heatwave nagpur market business loss sales hit extreme temperature
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
Jul 11, 2026 | 09:58 AMहिमाचल में बारिश का कहर! कुल्लू में दरारें और भूस्खलन का डर, मौसम के चलते जेपी नड्डा का दौरा टला
Jul 11, 2026 | 09:51 AMAlpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Jul 11, 2026 | 09:50 AMशिक्षा विभाग अलर्ट: स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश शुरू, वर्धा में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष सर्वे
Jul 11, 2026 | 09:47 AMAfghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
Jul 11, 2026 | 09:45 AMआतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
Jul 11, 2026 | 09:42 AMशरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
Jul 11, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM













