नागपुर रेलवे पुलिस ने नष्ट किया 308 किलो जब्त गांजा; कोर्ट की अनुमति के बाद बूटीबोरी MIDC में कार्रवाई
Nagpur GRP Destroys लोहमार्ग पुलिस नागपुर ने 28 एनडीपीएस मामलों में जब्त 308.620 किलोग्राम गांजे को न्यायालय की अनुमति के बाद पर्यावरणीय मानकों के तहत नष्ट कर दिया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर जीआरपी, गांजा, मादक पदार्थ,(फोटो: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur GRP Destroys Ganja Seized: लोहमार्ग पुलिस (जीआरपी) नागपुर ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 अलग-अलग मामलों में जब्त 308.620 किलोग्राम गांजे को न्यायालय की अनुमति के बाद नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई इको डिस्पोजल कमेटी की निगरानी और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) की अनुमति से पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए की गई।
जीआरपी के अनुसार, जब्त किया गया गांजा मध्य रेल के नागपुर मंडल के अंतर्गत विभिन्न ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर कार्रवाई के दौरान बरामद किया गया था।
न्यायालय के आदेश पर किया गया निपटारा
अधिकारियों ने बताया कि एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंसेस) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार जब्त गांजे का निपटारा किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
कक्षा 9 की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, नासिक के एक आश्रम का सनसनीखेज मामला, मचा हड़कंप
राम मंदिर दान कोष विवाद: नागपुर कांग्रेस का पोद्दारेश्वर मंदिर के सामने भजन सत्याग्रह, जांच की मांग
झारखंड में देवर-भाभी का दर्दनाक अंत! एक ही घर में फंदे से लटके मिले दोनों के शव
नागपुर HC की अधिकारियों को कड़ी नसीहत: खुद को मालिक न समझें, आप लोक सेवक हैं, नागरिकों की सेवा करना आपका काम
गांजे को एमएसईएनजी पावर लिमिटेड, प्लॉट नंबर-1, सीपीडब्ल्यूडी-4, एमआईडीसी, बूटीबोरी स्थित अधिकृत केंद्र में वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नष्ट किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
इस कार्रवाई के दौरान इको डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष मंगेश शिंदे, जीआरपी के पुलिस अधीक्षक शिंदे, पुलिस उपाधीक्षक (गृह) स्वीद्र शिंदे, वैज्ञानिक अधिकारी प्रशांत आनंद खंडारे, राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधिकारी, स्थानीय अपराध शाखा के कर्मचारी तथा रेलवे पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- राम मंदिर दान कोष विवाद: नागपुर कांग्रेस का पोद्दारेश्वर मंदिर के सामने भजन सत्याग्रह, जांच की मांग
तस्करी के खिलाफ अभियान जारी
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे मार्गों के जरिए होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जब्त किए गए मादक पदार्थों का निपटारा न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्यावरणीय नियमों के अनुसार किया जाता है।
