झारखंड में देवर-भाभी का दर्दनाक अंत! एक ही घर में फंदे से लटके मिले दोनों के शव
Jharkhand Crime News: झारखंड के खूंटी जिले में कथित प्रेम प्रसंग के बीच देवर-भाभी के एक ही घर में फंदे से लटके शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- Written By: वंदना शर्मा
झारखंड आत्महत्या मामला (सोर्स सोशल मीडिया)
Jharkhand Khunti Devar Bhabhi Suicide: झारखंड के खूंटी जिले से बेहद दिल दहला देने वाला प्रेम प्रसंग के दुखद अंत की खबर सामने आयी है। मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गांव में देवर-भाभी ने एक ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव के सभी लोग शोक मे डूबे हुए है।
खूंटी जिले में रहस्यमय तरीके से हुई दो लोगों की मौत
आपको बता दें कि मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सागर पाहन और 32 वर्षीय टंदाय टूटी के रीप में हुई है। गुरूवार की सुबह घर के अंदर दोनों के शव फंदे से लटके हुए मिले थे। पुलिस घटना की सूचना पाते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शवो को पोस्टनार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने की स्थानीय लोगों से बातचीत
आपको बता दे कि जब पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि सागर और टंदाय टूटी के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग होने की बातें सामने आयी है। बता दें, जब मृतक महिला के पति से पूछा गया कि वह घटना के समय पर कहां थे। पति नोगा पाहन ने बताया कि वह 19 जून को मजदूरी के लिए दूसरे शहर गए हुए थे। उन्होंने आगे बताया कि तब से सागर का घर पर आना-जाना बहुत ज्यादा हो गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में नकली दूध रैकेट का भंडाफोड़: अमूल-गोकुल के पैकेटों में पानी मिलाकर बेचता था आरोपी गिरफ्तार
रील देखकर समझा अमीर, गाड़ी में मोबाइल बांधकर ट्रेस किया घर व उड़ाए 5.50 लाख; नागपुर में 2 चोर गिरफ्तार
सतना में तीन महीने से लापता युवक का नाले किनारे दफन मिला शव, प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच जारी
ग्वालियर में 3 साल के मासूम के अपहरण का खुलासा, बच्चा 24 घंटे में सकुशल बरामद, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई
इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामसभा की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया। सुत्रों से पता चला है कि इस घटना से परिवार पर गहरा असर पड़ा है। इतना ही नही मृतक महिला टंदाय टूटी अपने पीछे 11 साल की बेटी और चार साल के बेटे को छोड़ गई हैं। पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए तो, यह बताया है कि आत्महत्या के कारणों की हमारी तरफ से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा! 15 मछुआरों के साथ ट्रॉलर लापता, हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन जारी
देवर-भाभी में चल रहें थे अवैध संबंध
रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि वह दोनों हमेशा साथ ही रहते थे। बताया तो यह भी जा रहा है कि जब इस अवैध संबंध की जानकारी नोगा पाहन को मिली तो, उन्होंने अपनी पत्नी को फोन किया और घर पर आने की खबर दी। इसी के दौरान बुधवार और गुरूवार की तकरीबन रात को दोनों ने फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया।
