- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Gram Panchayat Election 80 Percent Voting Counting In Nagpur
Nagpur News: उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, करीब 80 प्रतिशत मतदान, आज परिणामों की घोषणा
- Written By: नवभारत डेस्क

गडचिरोली लोकसभा चुनाव 2024 (फाइल फोटो)
नागपुर. जिले के ग्राम पंचायत चुनाव में इस बार बम्पर वोटिंग होने की जानकारी मिली है. 357 ग्राम पंचायतों और जगहों पर उपचुनाव में सरपंच पद के लिए 1,186 और सदस्य पद के लिए 6,882 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. सुबह 7.30 बजे से मतदान केन्द्रों में मतदाताओं का आना शुरू हो गया. सुबह 11.30 बजे तक 26.81 फीसदी मतदान हुआ था. लोगों में उत्साह नजर आ रहा था. दोपहर डेढ़ बजे तक 45 फीसदी मतदान की सूचना विभाग द्वारा दी गई. वहीं दोपहर 3.30 बजे तक यह बढ़कर 65 फीसदी हो गया. उसके बाद मतदान केन्द्रों में मतदाताओं का रेला और बढ़ा. जानकारी के अनुसार, शाम 5.30 बजे तक 80 प्रतिशत या उससे भी ऊपर मतदान की संभावना जताई गई. हालांकि विभाग द्वारा बताया गया कि वास्तविक आंकड़ा देर रात ही बताया जा सकेगा. बम्पर मतदान के बाद अब परिणाम को लेकर महज कुछ ही घंटों का इंतजार है. किसकी किस्मत खुलेगी यह 6 नवंबर को दोपहर तक साफ हो जाएगा.
तहसील स्तर पर मतगणना
6 नवंबर को सुबह मतगणना शुरू होगी. यह तहसील स्तर पर होगी. काटोल, नरखेड़, सावनेर, कलमेश्वर, रामटेक, पारशिवनी, मौदा, कामठी, उमरेड, भिवापूर, कुही, नागपुर ग्रामीण, हिंगना तहसील में मतगणना की व्यवस्था की गई है. कुछ ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुनाव हुए हैं जिनकी घोषणा भी की जाएगी. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था व बंदोबस्त के चलते जिले में शांतिपूर्ण चुनाव हुआ. जिले में कहीं से किसी तरह की झड़प, मारपीट जैसी किसी तरह की घटना की खबर नहीं आई. मतगणना के दौरान भी पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त होगा.
बढ़ गई धुकधुकी
मतदाताओं ने तो अपना काम कर दिया है लेकिन उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं. उनकी किस्मत में जीत है या हार यह मतगणना के बाद ही पता चलेगा लेकिन ग्रामीण इलाकों में नागरिकों में जीत-हार के दावों पर चर्चा शुरू है. भाजपा, कांग्रेस, राकां, बीजेपी, शिवसेना, बसपा व अन्य पार्टियों ने अपने पैनल खड़े किये थे. दिग्गज नेताओं ने धुआंधार चुनाव प्रचार किया था. कांग्रेस, राकां, भाजपा के आलानेताओं के लिए तो यह चुनाव परिणाम प्रतिष्ठा का प्रश्न है. कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में नागपुर जिले की रामटेक सीट के लिए इसका परिणाम ट्रेलर होगा. जनता किसकी ओर है यह स्पष्ट हो जाएगा.
सम्बंधित ख़बरें
लापता पति को वापस लाने के नाम पर महिला से दरिंदगी, तंत्र-मंत्र का झांसा देकर ढोंगी तांत्रिक ने किया दुष्कर्म
निर्मल को-ऑपरेटिव घोटाला: बॉम्बे हाई कोर्ट ने SIT को दिया ‘फ्री हैंड’, 1400 करोड़ के गबन की जांच में आई तेजी
नागपुर जिला अस्पताल ने रचा इतिहास, महज 8 महीनों में 1 लाख मरीजों का इलाज; जानें क्या हैं नई सुविधाएं
नागपुर विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही! छात्र प्रेजेंट था फिर भी मार्कशीट में दिखाया ‘Absent’, करियर पर संकट
Gram panchayat election 80 percent voting counting in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: वैभव और यशस्वी के सामने बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, RR ने 11 ओवर के मुकाबले में 27 रन से दर्ज की जीत
Apr 08, 2026 | 12:30 AMAaj Ka Rashifal 8 April : बुधवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
Apr 08, 2026 | 12:05 AMजसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे
Apr 07, 2026 | 11:53 PMगुवाहाटी में वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 11 ओवर में मुंबई के सामने खड़ा किया 151 रन टारगेट
Apr 07, 2026 | 11:25 PMक्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
Apr 07, 2026 | 11:03 PMबुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
Apr 07, 2026 | 11:02 PMPM किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा बदलाव, अब फार्मर ID जरूरी
Apr 07, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














