पनवेल महानगरपालिका (फाइल फोटो)
Panvel Municipal Corporation Clerk Suspension: ग्राम पंचायत में कार्यरत 324 कर्मचारियों को 3 साल पहले पनवेल महानगरपालिका में शामिल किया गया था। उस समय इन सभी कर्मचारियों को तकनीकी पहलू पूरे करने के निर्देश दिए गए थे।
बार-बार निर्देश देने के बावजूद 6 क्लर्कों ने तकनीकी पहलू पूरे नहीं किए, इसलिए इन क्लर्कों को पनवेल मनपा के स्थापना विभाग के जरिए नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। मनपा में शामिल ग्राम पंचायत कर्मचारियों को फुल-टाइम भर्ती के लिए लड़ना पड़ा।
इन कर्मचारियों ने लोकल लेवल से लेकर का मंत्रालय तक लड़ाई लड़ी, लेकिन 6 कर्मचारी छोटे-मोटे पहलू पूरे नहीं कर पाए। जिसकी वजह से उन्हें घर बैठने की नौबत आ गई है, क्योंकि यह कर्मचारी इंग्लिश, मराठी टाइपिंग एमएससीआईटी सर्टिफिकेट अब तक जमा नहीं किया। पनवेल महानगरपालिका के उपायुक्त कैलाश गावड़े ने बताया कि बार-बार निर्देश और पत्राचार के बावजूद इन कर्मचारियों ने तकनीकी पहलू पूरे नहीं किए, इसलिए यह कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें :- मुंबई से सैन्य ठिकानों तक ‘हे’ की आपूर्ति में वेस्टर्न रेलवे की अहम भूमिका, करोड़ों का राजस्व