-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Gold Plates Found With Businessman Lost Lakhs In The Guise Of Cheap Property
व्यापारी के पास मिलीं सोने की प्लेटें, सस्ती प्रापर्टी के झांसे में गंवा दिये लाखों
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. गांधीबाग में उस समय हडकम्प मच गया जब खबर फैली की पुलिस ने एक हैंडलूम व्यापारी 63 वर्षीय चोलाराम (बदला हुआ नाम) के यहां से 1100 ग्राम सोने की प्लेटे जब्त की है. पुछताछ में सामने आया है कि जिस व्यापारी के यहां ये प्लेटें मिली है, वास्तव में वह खुद सस्ती प्रापर्टी के झांसे में करीब 33 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुआ है.
जांच के दौरान एक और हैंडलूम व्यापारी 40 वर्षीय अमोल (बदला हुआ नाम) का नाम सामने आया जो करीब 40 लाख रुपये गंवा कर बैठा है, लेकिन सामने आने को तैयार नहीं. उधर, धातु परीक्षण के बाद पता चला कि उक्त सोने के प्लेटें नकली है. हालांकि हर प्लेट पर इलाहाबाद बैंक की सील लगी हुई है. आरोपी वर्धा रोड परिसर में रहता है. हालांकि मामला दर्ज होने तक पुलिस नाम लेने से बच रही है.
यूं हुआ खेल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमोल के पास एक व्यक्ति आया जिसने स्वयं को युनियन बैंक का रिकवरी एजेंट बताया. उसने कहा कि वह बैंक लोन ना भर पाने के कारण सीज की हुई प्रापर्टी भी बेचने का काम करता है. उसके पास कई प्राइम लोकेशन पर सस्ती में मिल रही प्रापर्टी है. अमोल झांसे में आ गया. उक्त अज्ञात एजेंट ने उन्हें एक प्रापर्टी दिखाई. पसंद आने पर विनोद ने एजेंट को 40 लाख रुपये भी दे दिये. इसी बीच चोलाराम यूं ही अमोल की दूकान में गये. अमोल ने उन्हें उक्त अज्ञात आरोपी और सस्ती प्रापर्टी के बारे में बताया. चोलाराम ने भी प्रापर्टी खरीदने की इच्छा जताई. आरोपी ने उन्हें शहर के एक बड़ी इमारत दिखाई जिससे हर महीने 2 से 3 लाख रुपये किराये आने की जानकारी दी और कीमत काफी कम बताई. चोलाराम ने झांसे में आकर 33 लाख रुपये दे दिये. इसके बाद आरोपी प्रापर्टी के कागजात पूरे करने में आनाकानी करने लगा. परेशान होकर चोलाराम और अमोल ने पुलिस में मामला दर्ज कराने की धमकी दी.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर पुलिस का आधी रात को बड़ा एक्शन; सीपी विश्वास नांगरे पाटिल के आदेश पर ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ से थर्राए अपराधी
नागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
तबादले से पहले CP सिंगल का बड़ा दावा, नागपुर में ‘ऑपरेशन थंडर’ से 23 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 91 लोगों की बची जान
बैग भरकर सोने की प्लेटें भेजी
आरोपी ने कहा कि पुलिस के पास जाने की जरूरत नहीं है. कुछ देर में मेरा एक लड़का तुम्हारे पास सोना लेकर आ रहा है. वह बेच देना और अपनी रकम लेकर बाकी रकम मुझे दे देना. चोलाराम और अमोल एक बार फिर आरोप के झांसे में आ गये. उधर, चोलाराम की दूकान पर एक लड़का नकली सोने के प्लेट से भरा बैग छोड़ गया. हर प्लेट पर इलाहाबाद बैंक की सील थी. फिर भी दोनों ने आरोपी से कहा कि वह सोने की जांच करवायेंगे, उसके बाद बात करेंगे. इस पर आरोपी ने कहा कि सोने की जांच की जरूरत नहीं है. वह लड़का भेज रहा है, उसे बैग लौटा दो. मैं कैश दे दूंगा. लेकिन इससे पहले की आरोपी का लड़का चोलाराम की दूकान पर पहुंचता, पुलिस पहुंच गई और कथित सोने की प्लेट से भरा बैग जब्त कर चोलाराम को थाने ले आये.
पता चला कि इसी के 15 मिनट बाद आरोपी का लड़का चोलाराम की दूकान पर पहुंचा भी लेकिन पुलिस रेड का पता चलते ही भाग गया. मामला हाई प्रोफाइल नजर आने के चलते पुलिस सावधानी से कदम रख रही है. देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया था लेकिन गहन पूछताछ जारी है.
Gold plates found with businessman lost lakhs in the guise of cheap property
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMYogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Jul 08, 2026 | 07:32 AMबारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
Jul 08, 2026 | 07:25 AMIND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
Jul 08, 2026 | 07:24 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














