- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Follow Proper Procedure While Giving Data To Nai
NAI को डेटा देते समय उचित प्रक्रिया का पालन करें
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. नक्सली गतिविधियों के लिए जेल में बंद दिल्ली के प्रोफेसर एवं माओवादी जी.एन. साईंबाबा और अन्य की ओर से गुरुवार को फिर एक बाद जमानत के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दायर की गई. याचिका पर सुनवाई के दौरान बताया गया कि हाई कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक डेटा याचिकाकर्ता को भी उपलब्ध कराने के रजिस्ट्री को आदेश तो दिए लेकिन इलेक्ट्रॉनिक डेटा अब तक उपलब्ध नहीं हुआ. जिस पर न्यायाधीश सुनील शुक्रे और न्यायाधीश जी.ए. सानप ने कहा कि रजिस्ट्री को इलेक्ट्रॉनिक डेटा उपलब्ध हो चुका है. यहां तक कि रजिस्ट्री को डेटा उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए जा चुके हैं. नेशनल इन्वेस्टिंग एजेन्सी को इलेक्ट्रॉनिक डेटा उपलब्ध कराते समय उचित प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करने के आदेश भी दिए. उल्लेखनीय है कि मुंबई स्थित नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने 26 अगस्त 2020 को ही शपथपत्र दायर किया था. जिसमें इलेक्ट्रॉनिक डेटा की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की गई थी.
मुंबई में लंबित मामले के लिए जरूरी
गत सुनवाई के दौरान अदालत का मानना था कि मुंबई में एक मामला लंबित है. जिसकी सक्षम पैरवी करने के लिए एनआईए को इन सबूतों की आवश्कता है. हालांकि 2 वर्ष पूर्व ही अधिकृत इलेक्ट्रॉनिक डेटा के सबूत देने की मांग की थी. किंतु अब तक उपलब्ध नहीं हो पाए हैं. मंगलवार को सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधि. दवे ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के तौर पर सबूतों का कुछ अंश अब तक प्राप्त नहीं हो पाया है. जबकि ट्रायल कोर्ट की ओर से भेजे गए रिकार्ड एंड प्रोसिडिंग के साथ इन्हें भेजा जाना चाहिए था.
इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को खंगालना आवश्यक
सरकार की ओर से पैरवी कर रहे विशेष सरकारी वकील वरिष्ठ अधि. दवे ने कहा कि इन इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को खंगालना आवश्यक है. साथ ही पूरे रिकार्ड का भी एक बार पुन: अध्ययन करना है. जिससे इस मामले का उचित निपटारा हो सकेगा. सुनवाई के बाद अदालत ने गड़चिरोली न्यायालय को सभी दस्तावेजों के साथ डेटा आदि उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे. गत सुनवाई के दौरान प्रशांत सत्यनाथन ने कहा कि माओवादी गतिविधियों में याचिकाकर्ताओं के शामिल होने के सरकार के पास न केवल दस्तावेजी सबूत है, बल्कि वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है. जिसे अदालत के समक्ष रखा जा सकता है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर शहर में जलवायु परिवर्तन से बढ़ा हीटवेव खतरा, स्वास्थ्य पर गंभीर असर; विशेषज्ञों ने जताई चिंता
नागपुर में भर्ती नोटिस पर हाईकोर्ट सख्त, न्यायाधिकरणों की निष्क्रियता पर फटकार; मुख्य सचिव से मांगा जवाब
नागपुर के वॉटर एटीएम बने कबाड़, लाखों की योजना ठप; पुनः शुरू करने की उठी मांग
अतिक्रमणकारियों को हाईकोर्ट का सख्त संदेश: सार्वजनिक जमीन खाली कराने के आदेश में बदलाव से साफ इनकार
Follow proper procedure while giving data to nai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMटीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PMMoney Plant Tips: पानी में मिलाएं ये 1 चीज, घर में बढ़ेगी धन-समृद्धि और चमकेगी किस्मत
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM
‘पद के बदले शारीरिक संबंध की डिमांड’, महोबा BJP की पूर्व जिला मंत्री का बड़ा खुलासा; कटघरे में जिला अध्यक्ष
Apr 27, 2026 | 09:53 PM














