- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Fire Safety Evaluate The Measures In The Hospital Hc Orders The Fire Department Of Municipal Corporation
फायर सेफ्टी: अस्पताल में उपायों का करें मूल्यांकन, HC ने मनपा के अग्निशमन विभाग को दिए आदेश
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. अस्पताल में कानून और नियमों के अनुसार फायर सेफ्टी के संसाधन नहीं होने के कारण परिसर को खाली कराने के लिए मनपा के अग्निशमन विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया. जिसे चुनौती देते हुए काने सर्जिकल अस्पताल की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई.
याचिका पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायाधीश नितिन सांबरे ने अस्पताल में फायर सेफ्टी को लेकर किए गए उपायों का मूल्यांकन करने के आदेश जारी किए. साथ ही अदालत ने मूल्यांकन करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने के भी आदेश मनपा को दिए.
उल्लेखनीय है कि इसी तरह के नोटिस को चुनौती देते हुए अन्य अस्पताल की ओर से भी हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जिसमें अदालत ने सभी मरीजों को डिस्चार्ज देने के आदेश जारी किए थे. किंतु इस अस्पताल में मरीज भर्ती नहीं होने का खुलासा होने के बाद अदालत ने यह आदेश जारी किए. याचिकाकर्ता की ओर से अधि. एस.एस.घाटे और मनपा की ओर से अधि. जैमीनी कासट ने पैरवी की.
सम्बंधित ख़बरें
20 मिनट की देरी ने खोली सिस्टम की पोल, नागपुर में अग्नि सुरक्षा पर खतरा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नागपुर मनपा में गूंजा ‘स्वास्थ्य रक्षक’ का मुद्दा, सफाई कर्मियों के 5 लाख बीमा में देरी पर हंगामा
महंगाई का हवाला, मानधन बढ़ाने की मांग, नागपुर मनपा में पार्षदों का प्रस्ताव; सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
नागपुर में सियासी वार: महिला आरक्षण पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना
फायर ऑडिट करने सुको ने दिए थे आदेश
हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार मनपा की ओर से शपथ पत्र दायर किया गया. जिसमें बताया गया कि कई तरह की इमारतों में फायर प्रिवेंशन एंड लाइफ सेफ्टी मेजर्स के प्रावधानों को अधिक सक्षम बनाकर 8 दिसंबर 2008 को कानून पारित किया गया. जिसके अनुसार अग्निरोधक उपकरण उपलब्ध कराने का दायित्व बिल्डिंग ओनर या सम्पत्ति धारक का रखा गया है.
जिस इमारत में याचिकाकर्ता का अस्पताल है, वह 3 मंजिला इमारत है. कोरोना काल में कुछ अस्पतालों में आग की घटनाएं होने के बाद सर्वोच्च न्यायालय सभी अस्पतालों का फायर ऑडिट करने के आदेश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिया था. साथ ही अस्पतालों में देखी गई खामियों की जानकारी प्रबंधन को देने के आदेश भी दिए थे. महाराष्ट्र फायर सर्विसेस के संचालक ने 18 जनवरी 2021 को पत्र जारी कर मनपा आयुक्त को इसका पालन करने आदेश जारी किए थे.
बिजली और पानी खंडित करने के आदेश
शपथ पत्र में बताया गया कि सरकार से मिले निर्देशों के अनुसार मनपा ने 23 मार्च 2021 को याचिकाकर्ता के अस्पताल का मुआयना किया था. संबंधित अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट भी तैयार की. जिसके बाद फायर सेफ्टी को लेकर उजागर हुई खामियों पर 30 दिनों में उपाय करने का नोटिस याचिकाकर्ता को दिया गया. किंतु इसका पालन नहीं किए जाने पर चीफ फायर ऑफिसर की ओर से इमारत को खतरा बताते हुए तुरंत खाली करने के आदेश दिए गए. इसके बावजूद अमल नहीं होने पर सीएफओ ने बिजली और पानी खंडित करने के निर्देश जारी किए.
Fire safety evaluate the measures in the hospital hc orders the fire department of municipal corporation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
29 अप्रैल का इतिहास: लाल किले की नींव से बकिंघम पैलेस तक, आज का दिन विरासत और गौरव का प्रतीक
Apr 29, 2026 | 07:53 AMमालेगांव कनेक्शन से मलेशिया तक की साजिश, नासिक के TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अंतरराष्ट्रीय खुलासा
Apr 29, 2026 | 07:53 AMनवभारत संपादकीय: राजनीति का पुराना टकराव फिर चर्चा में, गन लॉबी के दबाव में अमेरिकी नेतृत्व
Apr 29, 2026 | 07:39 AMवीएसआर विमान, करोड़ों का ट्रांजेक्शन और तांत्रिक अनुष्ठान, क्या सोची-समझी साजिश थी अजित दादा की मौत?
Apr 29, 2026 | 07:37 AMखुले आम स्मोकिंग कर रहे रियान पराग, ड्रेसिंग रूम में उड़ा रहे धुएं का छल्ला, सोशल मीडिया पर VIDEO ने लगाई आग
Apr 29, 2026 | 07:37 AMIran Shadow Banking पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार, 35 संस्थाओं पर लगे कड़े प्रतिबंध
Apr 29, 2026 | 07:33 AMखुद को अमर बनाना चाहते हैं ट्रंप…डॉलर पर सिग्नेचर के बाद उठाया एक और बड़ा कदम, पासपोर्ट पर भी होगी फोटो
Apr 29, 2026 | 07:29 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














