ईस्ट नागपुर में तेज हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर का काम, दिसंबर 2026 तक तैयार होंगे 3 बड़े फ्लाईओवर; जानें पूरी डिटेल
Maharail MRIDC Projects: पूर्वी नागपुर में दिसंबर 2026 तक पूरे होंगे 3 बड़े फ्लाईओवर। महारेल (MRIDC) ने तेज किया काम। वर्धमान नगर और हसनबाग वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति।
- Written By: प्रिया जैस
फ्लाईओवर (AI Generated Image)
IOCL Nirmal Nagari Flyover: नागपुर के पूर्वी हिस्से में लगातार बढ़ते ट्रैफिक से आने वाले समय में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MRIDC), जिसे महारेल के नाम से जाना जाता है, दिसंबर 2026 तक ईस्ट नागपुर में निर्माणाधीन तीन प्रमुख फ्लाईओवर परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है।
इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद इलाके में ट्रैवल टाइम कम होने और ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। तेजी से बढ़ते रिहायशी और व्यावसायिक विकास के कारण पूर्वी नागपुर के कई इलाकों में ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। MRIDC के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार जायसवाल की निगरानी में इन फ्लाईओवरों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि शहर के इस हिस्से में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा सके।
प्रमुख जंक्शनों पर कम होगा ट्रैफिक दबाव
इन परियोजनाओं के पूरा होने से वर्धमान नगर, नंदनवन, हसनबाग और जगनाडे स्क्वायर जैसे महत्वपूर्ण जंक्शनों पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की संभावना है। फिलहाल निर्माण कार्य के कारण इन इलाकों में जाम की स्थिति बन रही है, हालांकि MRIDC का कहना है कि यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CIDCO और NAINA की जमीनें वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार, मंत्री बावनकुले ने दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
पूर्व सैनिक और वकील को हथकड़ी पहनाना पड़ा भारी, महाराष्ट्र सरकार देगी मुआवजा, बाॅम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पुणे MHADA का धमाका: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 295 फ्लैटों की बिक्री; 4 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
ठाणे में जलकर खाक हुई शिवशाही बस; धधकती आग से दमकलकर्मियों ने निकाला यात्री का 3 तोला सोना
2.71 किमी लंबा IOCL-निर्मल नगरी फ्लाईओवर
इन परियोजनाओं में सबसे बड़ा फ्लाईओवर 2.71 किलोमीटर लंबा IOCL-निर्मल नगरी फ्लाईओवर है। यह वर्धमान नगर को निर्मल नगरी से जोड़ेगा और IOCL पेट्रोल पंप के पास से होकर गुजरेगा। इस फ्लाईओवर में KDK कॉलेज की ओर एक अतिरिक्त रैंप भी बनाया जा रहा है। 77 स्पैन और 11 मीटर चौड़े कैरिजवे वाले इस प्रोजेक्ट से वर्धमान नगर कॉरिडोर पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है।
राजेंद्र नगर-हसनबाग चौक फ्लाईओवर
करीब 924 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर नंदनवन क्षेत्र के राजेंद्र नगर को हसनबाग चौक से जोड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार, इससे घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्रों और आसपास की अंदरूनी सड़कों पर यातायात अधिक सुगम हो सकेगा।
यह भी पढ़ें – बल्लारपुर बनेगा दुनिया का ‘वुड हब’! महाराष्ट्र बजट में वर्ल्ड-क्लास टिम्बर म्यूजियम को मिली मंजूरी
जगनाडे स्क्वायर पर दो एलिवेटेड कॉरिडोर
तीसरी प्रमुख परियोजना जगनाडे स्क्वायर पर बन रहे फ्लाईओवरों की है। इसमें दो एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल हैं। एक रेशमबाग चौक को KDK कॉलेज स्क्वायर से जोड़ेगा, तो वहीं दूसरा भांडे प्लॉट चौक को टेलीफोन एक्सचेंज चौक से जोड़ेगा। पूर्वी नागपुर के कई इलाकों से ट्रैफिक इसी स्क्वायर से गुजरता है, इसलिए इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके अलावा महारेल आजम शाह चौक और मारवाड़ी चौक के बीच भी एक फ्लाईओवर बना रहा है, जिसके दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। करीब 898 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होने का दावा किया गया है।
इस बीच, पिछले वर्ष 15 दिसंबर को लकड़गंज पुलिस स्टेशन से वर्धमान नगर तक बने फ्लाईओवर के शुरू होने से भी पूर्वी नागपुर के यात्रियों को काफी राहत मिली है।
