Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत: दिशा नागरिक क्रेडिट सोसाइटी घोटाले के आरोपी कमलाकर असोले को अंतरिम अग्रिम जमानत!

Cooperative Society Scam Bail: खापरखेड़ा की दिशा नागरिक क्रेडिट सहकारी संस्था के कथित घोटाले में आरोपी कमलाकर असोले को नागपुर हाई कोर्ट ने सशर्त अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी। 

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 25, 2026 | 01:02 PM

नागपुर हाई कोर्ट, खापरखेड़ा घोटाला,(सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Cooperative Society Scam: नागपुर हाई कोर्ट ने खापरखेड़ा स्थित ‘दिशा नागरिक क्रेडिट सहकारी संस्था मर्यादित चिचोली’ में हुए कथित घोटाले के मामले में आरोपी बनाए गए कार्यकारी समिति के सदस्य कमलाकर गोविंदराव असोले को राहत प्रदान की।

सुनवाई के बाद न्यायाधीश प्रवीण पाटिल ने मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें सशर्त अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी। 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2022 की अवधि के लिए संस्था के ऑडिटर द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर संस्था की कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

बिना बताए निदेशक मंडल में शामिल

याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया कि 3 सितंबर 2025 को ऑडिटर द्वारा सभी सदस्यों को जो ‘कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, उसमें स्वयं ऑडिटर ने यह दर्ज किया था कि 13 सदस्यीय कार्यकारी समिति में से केवल 4 निदेशक ही वास्तव में संस्था का कामकाज देख रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

Wardha News: वर्धा में बारिश बनी मुसीबत, अधूरे निर्माण और खराब जल निकासी पर उठे सवाल

27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज

जान पर खेलकर पूरा किया खतरनाक मिशन: सिक्किम सुरंग हादसे में नागपुर WCL की रेस्क्यू टीम ने 25 शव निकाले बाहर

16.51 लाख जुर्माना भरो या 18 साल और जेल में रहो! अबू सलेम की अर्जी पर TADA कोर्ट में CBI का सख्त जवाब

कमलाकर असोले ने 17 सितंबर 2025 को ऑडिटर को दिए गए अपने स्पष्टीकरण में कहा था कि उनके भाई ज्ञानेश्वर गोविंदराव असोले संस्था के संस्थापक सदस्य थे और उन्होंने (ज्ञानेश्वर ने) कमलाकर को बिना बताए उन्हें निदेशक मंडल में शामिल कर लिया था। कमलाकर ने अदालत को बताया कि उन्होंने कभी भी संस्था की किसी कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। इसलिए वे कथित हेराफेरी में बिल्कुल भी शामिल नहीं है।

यह भी पढ़ें:-जान पर खेलकर पूरा किया खतरनाक मिशन: सिक्किम सुरंग हादसे में नागपुर WCL की रेस्क्यू टीम ने 25 शव निकाले बाहर

दिखाई नहीं देती संलिप्तता

सरकारी वकील ने तर्क दिया कि केस डायरी पढ़ने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और इस स्तर पर आवेदक की दलीलें स्वीकार नहीं की जा सकतीं। कोर्ट ने ऑडिटर के नोटिस और आवेदक के स्पष्टीकरण पर विचार करने के बाद पाया कि प्रथम दृष्टया इस मामले में आवेदक की संलिप्तता नहीं दिखाई देती है। इसे देखते हुए अदालत ने गिरफ्तारी की स्थिति में कमलाकर असोले को 25,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानतदार पर रिहा करने का आदेश दिया।

Cooperative society scam anticipatory bail nagpur high court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 01:02 PM

Topics:  

  • Fraud News
  • High Court
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.