Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जान पर खेलकर पूरा किया खतरनाक मिशन: सिक्किम सुरंग हादसे में नागपुर WCL की रेस्क्यू टीम ने 25 शव निकाले बाहर

NHPC Tunnel Rescue: सिक्किम की NHPC सुरंग में हुए हादसे के बाद वेकोलि की 14 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने जान जोखिम में डालकर बचाव अभियान चलाया व दमघोंटू सुरंग से शवों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 25, 2026 | 12:50 PM

वेकोलि रेस्क्यू टीम, सिक्किम सुरंग हादसा,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

WCL Rescue Operation: सिक्किम के नामची जिले में नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) की सुरंग में सोमवार को संदिग्ध मीथेन गैस विस्फोट हुआ था। इस हादसे में जान गंवाने वाले 25 लोगों के शवों को बाहर निकालने के लिए वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) की 14 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने अपनी जान की बाजी लगा दी।

अंधेरी और दमघोंटू सुरंग में एक किलोमीटर से अधिक कीचड़ से गुजरते हुए टीम ने हर एक सांस को गिनकर यह खतरनाक अभियान पूरा किया। टीम के लीडर बिसेन शुक्रवार को वापस आ गए, जबकि टीम के बाकी लोग शनिवार को वापस आएंगे।

भेजी गई विशेष फ्लाइट

टीम की एक्सर्टिज देखकर एनएचपीसी के अधिकारियों ने विशेष विमान की व्यवस्था की और टीम को यहां से एयरलिफ्ट किया गया। टीम में वेकोलि मुख्यालय, सास्ती, गोकुल, सावनेर, पाटनसावंगी, सिल्लेवाड़ा, मकरधोकड़ा माइन के जानकारों को शामिल किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में बिल्डर की बड़ी धोखाधड़ी: एक ही फ्लैट दो लोगों को बेचा, 1.25 करोड़ रुपए की ठगी का केस दर्ज

अमृत 2.0 के कामों की समीक्षा में भड़कीं महापौर: सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की लगाई क्लास!

नागपुर में पानी निकासी का विवाद बना खूनी संघर्ष, चाचा ने 70 वर्षीय भाभी पर किया चाकू से हमला

नागपुर मनपा का फिजूलखर्ची मॉडल: सुरेश भट सभागृह के बजाय प्रांगण में ग्रैंड इवेंट, उठ रहे सवाल!

समय की पाबंदी के बीच मुकाबला

बिसेन ने बताया कि सुरंग पूरी तरह से गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी थी और शव अंदर 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर पड़े थे। ऐसे खतरनाक और जहरीले माहौल में सिर्फ कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनियों के पास ही लंबे समय तक ऑक्सीजन देने वाले विशेष गैस प्रोटेक्शन किट होते हैं।

इस किट को एक बार चालू करने पर ऑक्सीजन केवल 2 घंटे ही चलती है जिससे यह टीम के लिए समय के खिलाफ एक बड़ी दौड़ बन गई थी। रेस्क्यू टीम के पास हर रोज केवल 2 घंटे का समय होता था। इसमें से डेढ़ घंटा शवों को तलाशने और उन्हें स्ट्रेचर पर लाने में खर्च होता था जबकि आधा घंटा सुरक्षित दूरी पर खड़ी गाड़ी तक वापस लौटने के लिए बचता था।

पहले भी दिखाया है पराक्रम

प्रशिक्षण के दौरान नियमित रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले इन रेस्क्यू किटों का नामची में वास्तविक उपयोग किया गया। वेकोलि की यह टीम इस तरह की आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित है।

वेकोलि रेस्क्यू टीम, सिक्किम सुरंग हादसा,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

इससे पहले 2023 में उत्तरकाशी के सिलवयारा सुरंग हादसे में फसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए चलाए गए अभियान में भी वेकोलि की टीम शामिल रही है। इसके अलावा निजी खदानों की आग की घटनाओं में भी यह टीम अपनी सेवाएं दे चुकी है।

कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन

टीम सुरंग के अंदर एक किलोमीटर तक गाड़ियों से गई और बाकी की दूरी पैदल तय की, उस जगह पर गैस इतनी अधिक थी कि यदि डीजल गाड़ी को और आगे ले जाया जाता तो एक और बड़ा विस्फोट हो सकता था।

अंदर भारी कीचड़ था और शव उसी कीचड़ के नीचे दबे हुए थे। कुछ शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके थे। ऐसे में टीम ने भारी हिम्मत दिखाते हुए शवों को स्ट्रेचर पर रखा और पैदल चलकर वहां तक लाए जहां गाड़ियां खड़ी थी।

‘साहिब’ और टीम के अनुभव की कहानी

WCL के सुरक्षा महाप्रबंधक दिनेश बिसेन ने खुद इस 14 सदस्यीय टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने बाहर आने के बाद अपनी आपबीती सुनाई। बिसेन ने बताया कि हमारा काम लोगों की जान बचाना होता है लेकिन इस बार हमें शवों को बाहर निकालना था।

यह भी पढ़ें:-अमृत 2.0 के कामों की समीक्षा में भड़कीं महापौर: सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की लगाई क्लास!

यह भावनात्मक रूप से भी बेहद चुनौतीपूर्ण काम था लेकिन आखिरकार हमने इसे कर दिखाया। वेकोलि के सीएमडी हेमंत शरद पांडे ने इस कार्य के लिए काफी मदद की और हर जरूरी सुविधा -समय पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया।

Nagpur wcl rescue team sikkim nhpc tunnel methane blast body recovery

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 12:50 PM

Topics:  

  • Nagpur News
  • Sikkim
  • tunnel rescue operation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.