- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Direct Train Haridwar Passenger Centre Alleges New Indian Railways Forgets Old Demands
हरिद्वार के लिए कब मिलेगी सीधी ट्रेन? यात्री केंद्र का आरोप, पुरानी मांगें भूल जाती है नई भारतीय रेल
- Written By: प्रिया जैस
Indian Railways: रेल यात्रियों की सुविधाओं और कर्मचारियों की समस्याओं से जुड़े कई पुराने मुद्दे अब तक लंबित हैं। इन्हीं विषयों को लेकर एक ज्ञापन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजा गया है।

हरिद्वार के लिए ट्रेन कब (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Railways: रेल यात्रियों की सुविधाओं और कर्मचारियों की समस्याओं से जुड़े कई पुराने मुद्दे अभी तक सुलझ नहीं पा रहे है। इन्हीं विषयों को लेकर एक ज्ञापन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजा गया है जिसमें रेलवे से जुड़ीं कई महत्वपूर्ण मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की गई है।
पत्र में प्रमुख रूप से नागपुर से हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग उठाई गई है; साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की रियायतें बहाल करने, अविवाहित पुत्री एवं तलाकशुदा बहनों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने, रेल कर्मचारियों की ड्यूटी की समय सीमा निर्धारित करने जैसी अन्य पुरानी मांगों को भी दोहराया गया है।
रास्ता भी है, संभावना भी, फिर भी शंकर के द्वार जाना कठिन
भारतीय यात्री केंद्र के सचिव बसंत कुमार शुक्ला ने कहा कि हरिद्वार यानी हर (शंकर) के धाम का द्वार। हालांकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे करने वाली नई भारतीय रेलवे अभी तक नागपुर से हरिद्वार के बीच कोई सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं करवा सकी है। इससे लग रहा है कि जैसे हजारों यात्रियों की ये मांग पुरानी हो चुकी है, इसलिए नई भारतीय रेलवे सुनने मूड में नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
वंदे भारत के बाद एक और कनेक्टिविटी, नागपुर-हैदराबाद यात्रियों को बड़ी सौगात; जल्द मिलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन
World Poha Day : इंदौरी से लेकर अवलक्की तक, भारत के 8 सबसे स्वादिष्ट पोहे; जिनका स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए
World Poha Day 2026: सुदामा की पोटली से लेकर इंदौर की गलियों तक, जानिए भारत के पसंदीदा नाश्ते की दिलचस्प कहानी
गहरी नींद का उठाया फायदा, नागपुर के पास ट्रेन में चोरी; RPF-GRP ने 48 घंटे में सुलझाया केस
वर्तमान में विदर्भ के यात्रियों को मथुरा, दिल्ली या निजामुद्दीन से हरिद्वार की ट्रेन पकड़नी पड़ती है। नागपुर से निजामुद्दीन तक चलने वाली ट्रेनों को हरिद्वार तक बढ़ाए जाने की मांग की गई है। हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है। यहां प्रति वर्ष हजारों की संख्या में नागपुर और विदर्भ क्षेत्र के यात्री यात्रा करते हैं।
यदि नागपुर से हरिद्वार तक सीधी ट्रेन शुरू की जाती है तो यात्रियों को सुविधा होगी, समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही रेल राजस्व में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विदर्भ क्षेत्र के यात्रियों को उत्तर भारत के धार्मिक स्थलों तक आसान पहुंच मिलेगी।
बिल्ली को न दें दूध की रखवाली
पत्र में एक और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया है कि रेलवे पेंशनर्स की अविवाहित पुत्री, तलाकशुदा एवं विधवा बहनों को रेल स्वास्थ्य सेवा (आरईएलएचएस) का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण भ्रष्टाचार है। ऐसे मामलों मे अक्सर ऐसा देखा गया है कि संबंधित अधिकारी कागजातों की कमी बताकर प्रार्थी की फाइल लटका देते हैं।
यह भी पढ़ें – नागपुर में डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, OPD-IPD बंद! फलटण केस पर न्याय की मांग, निकाला कैंडल मार्च
जब उनकी जेब गरम की जाती है तब सारे कागजात शुद्ध हो जाते हैं और फाइल पास हो जाती है। हाल ही में सीबीआई ने मध्य रेल नागपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ऐसे ही एक दिव्यांग रेल अधिकारी को फाइल पास कराने के लिए 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया था। ये गिरफ्तारी पेंशन और आरईएलएचएस जैसी सेवाओं के लिए सीधे भ्रष्टाचार का सबूत है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इन सभी को भी रेलवे स्वास्थ्य योजना में शामिल किया जाए, ताकि उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।
मानवाधिकार को गंभीरता से लिया जाए
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में रेल कर्मचारियों से 8 घंटे से अधिक काम लिया जा रहा है जिससे उनकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी अधिकतम 8 घंटे तक सीमित की जानी चाहिए।
शुक्ला ने कहा कि हाल में एनएचआरसी ने स्टेशन मैनेजरों की ड्यूटी टाइमिंग को लेकर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष और मध्य रेल के महाप्रबंधक से जवाब मांगा है। ये मामला रेलवे में मानवाधिकार के उल्लंघन की कई शिकायतों का आधार बनेगा, इसलिए रेल कर्मियों की ड्यूटी के संदर्भ में रेलवे मानवाधिकार को गंभीरता से ले। इसके अलावा सीनियर सिटीजनों की रियायतें दोबारा शुरू की जानी चाहिए।
Direct train haridwar passenger centre alleges new indian railways forgets old demands
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम
Jun 09, 2026 | 04:04 AMMahindra का बड़ा दांव, XUV 7XO अब हाइब्रिड अवतार में आ सकती है नजर, Grand Vitara की बढ़ सकती है टेंशन
Jun 09, 2026 | 02:31 AMAaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














