क्रिसमस हेयरस्टाइल हुआ वायरल: बोतल और झालर से लड़की के बाल बने क्रिसमस ट्री

Christmas Hairstyle इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एक लड़की के बालों को बोतल, झालर और लाइट से सजाकर क्रिसमस ट्री जैसा हेयरस्टाइल बनाया गया, यूजर्स ने लिए मजे।
This Christmas, a girl’s hair turned into a complete Christmas tree.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Viral Hair Video : हेयरस्टाइल किसी भी व्यक्ति के लुक को पूरी तरह बदल सकता है, इसलिए लोग नए-नए स्टाइल ट्राई करते रहते हैं। कभी ब्रेड, कभी बन तो कभी कलरफुल हेयर एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। लेकिन इस बार एक इंस्टाग्राम पेज ने हेयरस्टाइल को बिल्कुल अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की के बालों को क्रिसमस थीम में इस तरह सजाया गया है कि लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ हेयरस्टाइल नहीं बल्कि पूरा क्रिसमस ट्री है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लड़की के बालों को खास तरीके से स्टाइल कर रही है। सबसे पहले वह बालों के बीच में एक खाली बोतल फंसाती है, ताकि बालों को ऊंचाई और शेप दी जा सके। इसके बाद बालों को चारों तरफ फैलाकर उन्हें क्रिसमस ट्री का आकार दिया जाता है।

फिर इस अनोखे हेयरस्टाइल पर हरी झालर, छोटी-छोटी लाइट्स और सजावटी सामान लगाया जाता है। कुछ ही देर में लड़की के बाल बिल्कुल क्रिसमस ट्री जैसे नजर आने लगते हैं। क्रिसमस हेयरस्टाइल सुनकर जैसा सीन दिमाग में आता है, वीडियो में ठीक वैसा ही नजारा देखने को मिलता है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, यूजर्स के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लड़की को “क्रिसमस ट्री” की जगह “क्रिसमस स्त्री” कह दिया, तो किसी ने इसे “हेयरमस” का नाम दे दिया।

कई यूजर्स ने लिखा कि क्रिसमस पार्टी के लिए इससे बेहतर हेयरस्टाइल हो ही नहीं सकता, जबकि कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि बस अब इसमें गिफ्ट टांगना बाकी रह गया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे क्रिएटिविटी की हद बता रहे हैं। कुल मिलाकर यह क्रिसमस हेयरस्टाइल लोगों के लिए हंसी और एंटरटेनमेंट का कारण बन गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com