भारत की जमीन पर पैर रखने के लिए मेसी ने लिए 100 करोड़! पूरी कहानी जानकर उड़ जाएंगे होश

फुटबॉल स्टार Lionel Messi भारत के दौरे पर उनकी फीस को लेकर एक जानकारी सामने आई है। मेसी को इंडिया टूर के लिए 89 करोड़ रुपये दिए गए और उनके टूर का कुल खर्च 100 करोड़ रुपये हुआ।
Messi charged 100 crore rupees just to set foot on Indian soil! You'll be stunned when you hear the whole story
फुटबॉल के सुपस्टार लियोनल मेसी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lionel Messi India Tour Fee: फुटबॉल की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले लियोनल मेसी हाल ही में पिछले दिनों भारत दौरे पर थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की जमीन पर कदम रखने के लिए उन्होंने कितनी भारी-भरकम रकम ली? कोलकाता और हैदराबाद में अपने जादू से फैंस को दीवाना बनाने वाले मेसी के इस दौरे के पीछे करोड़ों की रकम ली। अब इस इवेंट के आयोजक और पुलिस की गिरफ्त में आए सताद्रू दत्ता ने खुद उस 'मोटी रकम' का खुलासा किया है, जो मेसी को दी गई थी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एसआईटी की पूछताछ में दत्ता ने बताया कि लियोनल मेसी को भारत लाने का कुल खर्च 100 करोड़ रुपये बैठा। इसमें से 89 करोड़ रुपये सीधे मेसी को फीस के तौर पर दिए गए, जबकि 11 करोड़ रुपये भारत सरकार को टैक्स के रूप में चुकाए गए। जांच में यह भी सामने आया है कि इस भारी रकम का 30 प्रतिशत हिस्सा स्पॉन्सरशिप से आया और बाकी पैसा टिकटों की बिक्री से जुटाया गया था। एसआईटी को दत्ता के फ्रीज किए गए बैंक खातों में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम भी मिली है।

महंगी टिकटें और स्टेडियम में बवाल

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस ने हजारों रुपये खर्च कर महंगी टिकटें खरीदी थीं। लेकिन वहां बदइंतजामी का आलम यह था कि भीड़ मैदान में मेसी के चारों ओर जमा हो गई, जिससे गैलरी में बैठे लोगों को वे दिखाई ही नहीं दिए। इससे गुस्साए फैंस ने स्टेडियम में तोड़फोड़ कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने पीयूष पांडे और जावेद शमीम जैसे सीनियर आईपीएस अधिकारियों की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की, जो अब सुरक्षा में हुई चूक, एक्सेस नियमों के उल्लंघन और आयोजकों की भूमिका की जांच कर रही है।

मेसी को छूना पड़ा भारी, बीच में छोड़ा शो

पूछताछ में सताद्रू दत्ता ने एक और बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मेसी को भीड़ द्वारा छुआ जाना या गले लगाना बिल्कुल पसंद नहीं आया। विदेशी सुरक्षा अधिकारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। आयोजक ने कहा कि बार-बार अनाउंसमेंट के बावजूद लोग नहीं माने। वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को जिस तरह घेरा गया और गले लगाया गया, उससे वे नाराज हो गए और तय समय से पहले ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए। एसआईटी अब इन दावों और दत्ता के घर से जब्त किए गए दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com