-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Digging Mahal Building Tilted Family Homeless Budhwar Market Complex Construction
महल में लापरवाही से खुदाई, झुकी इमारत, परिवार बेघर, काम्प्लेक्स के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर के महल इलाके में बुधवार बाजार काम्पलेक्स के निर्माण के कारण आसपास की इमारतों का काफी नुकसान पहुंचा है। लापरवाही से खुदाई करने के चक्कर में एक इमारत झुक गई, जिससे परिवार बेघर हुआ।

बुधवार बाजार काम्पलेक्स (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: नागपुर में महल इलाके में एक वाणिज्यिक इमारत के खतरनाक तरीके से झुक जाने के बाद मेसर्स बालाजी एसोसिएट्स और विजय केवलरामानी द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव, जिला आपदा प्रबंधन कमेटी, मनपा आयुक्त, महल जोन के सहायक आयुक्त और विदर्भ इन्फोटेक कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया।
याचिकाकर्ता की अधिवक्ता आलोक डागा और मनपा की अधिवक्ता जैमिनी कासट ने पैरवी की। याचिकाकर्ता की पैरवी कर रहे अधि. आलोक डागा ने कहा कि 28 जून 2025 को सुबह लगभग 9.45 बजे केवलरामानी परिवार की इमारत पास के एक निर्माण स्थल पर गहरी खुदाई (70-80 फीट) के कारण खतरनाक तरीके से झुक गई। खुदाई का काम ‘बुधवार बाजार वाणिज्यिक परिसर’ नामक एक विशाल वाणिज्यिक योजना के विकास के लिए किया जा रहा था जिसका ठेका नागपुर नगर निगम (NMC) ने विदर्भ इन्फोटेक बी पार्क एसपीवी प्रा.लि. को दिया है।
इमारत में प्रवेश न करने की स्पष्ट चेतावनी
याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि ठेकेदार ने बिना किसी रिटेनिंग वॉल, शीट पाइलिंग या नींव सुरक्षा उपाय के लापरवाही से खुदाई की। घटना के बाद इमारत का मुख्य शटर ढह गया, फर्श में दरारें आ गईं और शीशे टूट गए। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने याचिकाकर्ता विजय केवलरामानी को इमारत में प्रवेश न करने की स्पष्ट चेतावनी दी क्योंकि यह रहने के लिए असुरक्षित हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
इसके बावजूद मनपा के अधिकारियों ने 28 जून 2025 की शाम को याचिकाकर्ता को अपनी ही इमारत को ध्वस्त करने का नोटिस भी जारी कर दिया। याचिकाकर्ता का परिवार दशकों से इस इमारत से कई व्यवसाय चला रहा था। 16 अक्टूबर 2024 को संपत्ति मेसर्स बालाजी एसोसिएट्स को बेच दी गई थी लेकिन परिवार वहीं से व्यवसाय जारी रखे हुए था। इस घटना ने उन्हें बेघर और बेरोजगार कर दिया है जिससे उनकी आजीविका का गंभीर नुकसान हुआ है और दुकान में रखा खराब होने वाला सामान बर्बाद हो रहा है।
अधिकारियों ने नहीं की ठोस कार्रवाई
याचिका में बताया गया कि 1 जुलाई 2025 को कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई जिसमें संज्ञेय अपराधों का खुलासा होने के बावजूद कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। 2 जुलाई 2025 को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जिलाधिकारी) के समक्ष आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत शिकायत/प्रतिनिधित्व दायर किया गया।
यह भी पढ़ें – उड़ान भरेगा ऑटोमोबाइल सेक्टर, GST पर मिली सौगात, वाहन बुकिंग करने वालों की लगी लंबी कतार
4 जुलाई 2025 को डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, जोन III, नागपुर के समक्ष भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 173(4) के तहत एक आवेदन दिया गया। 4 जुलाई 2025 को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत एनएमसी से कार्य आदेश, टेंडर संबंधी दस्तावेज और निरीक्षण रिपोर्ट की प्रमाणित प्रतियां मांगी गईं। एनएमसी ने अधिकांश दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थता व्यक्त की।
Digging mahal building tilted family homeless budhwar market complex construction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर दागीं मिसाइलें, शांति वार्ता के बीच भड़का तनाव; हाई अलर्ट पर US सेना
Jul 29, 2026 | 06:58 AMAnup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
Jul 29, 2026 | 06:57 AMनागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!
Jul 29, 2026 | 06:54 AMLIVEआज की ताजा खबर 29 जुलाई LIVE: लोकसभा में पेपर लीक बिल पर आज सरकार देगी जवाब
Jul 29, 2026 | 06:51 AMफिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMभारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
Jul 29, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













