2011 की जनगणना के अनुसार भिवंडी की कुल जनसंख्या 7,09,665 है। इसमें से अनुसूचित जाति के मतदाता 21,800 और अनुसूचित जनजाति के मतदाता 8,178 हैं। नए मसौदे के मुताबिक, 4 सदस्यीय वार्ड में औसतन 31,500 वोटर, जबकि 3 सदस्यीय वार्ड में करीब 23,600 वोटर होंगे। सबसे बड़ा वार्ड क्रमांक 17 है, जहां 34,474 मतदाता हैं, वहीं सबसे छोटा वार्ड क्रमांक 22 है, जिसमें 24,944 मतदाता दर्ज हैं।