-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Death Occurred In The Medical Trauma Center
5 घंटे तक स्ट्रेचर पर ही पड़ा रहा शव, मेडिकल के ट्रामा सेंटर में हुई थी मृत्यु
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल में रात में अक्सर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिलता है. अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने पर कैजुअल्टी में लापरवाही भी सामने आती है. इसी तरह की स्थिति शुक्रवार रात को देखने को मिली. ट्रामा यूनिट सेंटर में एक मरीज को स्ट्रेचर पर ही रखकर वेंटिलेटर लगाया गया. डॉक्टरों ने काफी देर तक जांच नहीं की लेकिन जब इलाज के लिए आये तब तक मृत्यु हो चुकी थी. मृत्यु के बाद शव 5 घंटे से अधिक समय तक स्ट्रेचर पर ही पड़ा रहा.
शुक्रवार की रातफेटर निवासी 62 वर्षीय वसंत इंगले को परिजन मेडिकल की कैजुअल्टी में इलाज के लिए लेकर आये थे. मामला गंभीर होने के कारण यहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया. घरेलू विवाद में मारपीट की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे स्ट्रेचर पर ही रखकर ही वेंटिलेटर लगाया गया. रात भर मरीज उसी अवस्था में पड़ा रहा. जब परिजनों ने डॉक्टरों से पूछताछ की तब वे मरीज के पास गये लेकिन जब जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है. परिजनों ने बताया कि मृतक को भर्ती करने के लिए बेड ही नहीं मिल सका. मृत्यु के बाद दोपहर तक शव स्ट्रेचर पर पड़ा रहा. इसके पश्चात दोपहर करीब 2 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस कार्यवाही होने तक शव परिजनों को नहीं सौंपा गया.
मामले की जांच होगी
घरेलू विवाद का मामला होने के कारण ट्रीटमेंट कार्ड पर एमएलसी केस लिखा था जबकि एमएलसी केस की पहले जांच की जाती है. ट्रामा सेंटर में रिफर करने का ही मतलब था कि मामला गंभीर है. इसके बाद भी डॉक्टरों ने गंभीरता नहीं दिखाई. मृत्यु के बाद परिजनों ने कलमेश्वर पुलिस थाने को सूचित किया. बताया जाता है कि रात में कैजुअल्टी सहित ट्रामा में निवासी डॉक्टर ही होते हैं. इस वजह से अक्सर इलाज में देरी होती है. इस मामले में वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. अविनाश गावंडे ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की शिकायत नहीं की. इसके बावजूद मामले की जांच की जाएगी. यदि डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई तो अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी.
सम्बंधित ख़बरें
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
बारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
महिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
दिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Death occurred in the medical trauma center
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Jul 08, 2026 | 09:01 AMनवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Jul 08, 2026 | 08:59 AMRaksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Jul 08, 2026 | 08:58 AMउमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 08:54 AMFasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
Jul 08, 2026 | 08:51 AMबारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Jul 08, 2026 | 08:50 AMनवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














