-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Congress Nagpur No Candidates For 11 Municipal Seats Interview Process 2025
कांग्रेस के पास 11 स्थानों पर इच्छुक उम्मीदवार नहीं, 70 उम्मीदवारों के हुए इंटरव्यू
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur Municipal Elections: नागपुर में कांग्रेस को झटका, 11 नगर परिषदों के लिए कोई इच्छुक उम्मीदवार नहीं आया। 70 उम्मीदवारों के इंटरव्यू में आंतरिक मतभेद उजागर हुए।

कांग्रेस के पास 11 स्थानों पर इच्छुक उम्मीदवार नहीं (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: नागपुर जिले की नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुई कांग्रेस की चयन प्रक्रिया में 11 स्थानों से एक भी इच्छुक उम्मीदवार सामने नहीं आया। प्रमुख राजनीतिक दल होने के बावजूद इन स्थानों से किसी भी उम्मीदवार का इंटरव्यू के लिए नहीं पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बार-बार इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने से कई इच्छुक नाराज हैं।
प्रदेश कांग्रेस ने 7 नवंबर को हुई पिछली बैठक को अमान्य घोषित करते हुए 12 नवंबर (बुधवार) को आधिकारिक बैठक बुलाने और चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत कलमेश्वर, सावनेर, मोहपा, खापा, पारशिवनी, भिवापुर, काटोल, नरखेड, वानाडोंगरी, निलडोह और डिगडोह (देवी) से कोई भी इच्छुक इंटरव्यू के लिए नहीं पहुंचा।
16 नवंबर को उम्मीदवारों की सूची जारी होगी
जिला कांग्रेस ने रविवार, 16 नवंबर को नगराध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों की घोषणा करने की जानकारी दी। मंगलवार, 11 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस से पत्र प्राप्त होने के बाद जिला कांग्रेस ने सभी इच्छुकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया था।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
निरीक्षकों की मौजूदगी में बैठक संपन्न
गणेशपेठ स्थित कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से इंटरव्यू आयोजित किए गए। इस दौरान जिला पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक प्रो. वीरेंद्र जगताप, विधानसभा पर्यवेक्षक तातू देशमुख, अभ्युदय मेघे, जिलाध्यक्ष अश्विन बैस, नाना गावंडे, बाबा आष्टनकर, कुंदा राउत, अवंतिका लेकुरवाले, शकूर नागाणी, रमण चौधरी, मुजीब पठान, नाना कंभाले, मिथिलेश कन्हेरे, तुलशीराम कालमेघ, सतीश अढाऊ और राहुल घरडे उपस्थित थे।कुल 70 इच्छुकों ने इंटरव्यू में भाग लिया, जिनमें कामठी से 13, वाडी से 3, बुटीबोरी से 4, मौदा से 4, बिडगांव तरोडी से 1 और रामटेक से 1 उम्मीदवार शामिल थे।
2 दिसंबर को होगा मतदान
जिले की 15 नगर परिषदों और 12 नगर पंचायतों के लिए 2 दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 10 से 17 नवंबर तक चलेगी। नामांकन शुरू होने के बावजूद बैठकों, इंटरव्यू और आश्वासनों का सिलसिला जारी है, जिससे कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वहीं, नेताओं के बीच मतभेद के कारण कई स्थानों पर असंतोष भी देखा जा रहा है।
ये भी पढ़े: आरोपियों का भाजपा प्रवेश, नशा कारोबारियों को क्यों दिया संरक्षण? सुप्रिया सुले का BJP से सवाल
भोयर-मूलक मुंबई में, केदार अनुपस्थित
बुधवार को हुई आधिकारिक बैठक में पूर्व मंत्री सुनील केदार की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेंद्र मूलक और सुरेश भोयर बैठक के सिलसिले में मुंबई में थे। प्रदेश कांग्रेस ने इस बैठक को अधिकृत करते हुए चयन प्रक्रिया को शालीनता और पारदर्शिता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए थे।
रमण चौधरी-मुजीब पठान में ‘हमरी-तुमरी’
बैठक के दौरान बुटीबोरी की उम्मीदवारी को लेकर रमण चौधरी और मुजीब पठान के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। अध्यक्ष द्वारा एक का आवेदन स्वीकार किए जाने पर दूसरे ने आपत्ति जताई, जिससे विवाद बढ़ गया। दोनों में जबानी बहस के बाद मामला हाथापाई की नौबत तक पहुंच गया। बाद में प्रो. वीरेंद्र जगताप और नाना गावंडे ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि बुटीबोरी में भाजपा के दो गुट हैं। एक गुट के साथ कांग्रेस चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि कांग्रेस के ही दूसरे गुट ने इसका विरोध किया है।
Congress nagpur no candidates for 11 municipal seats interview process 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












