- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Maharashtra Tuljapur Drug Case Accused Joins Bjp Opposition Alleges Protection
आरोपियों का भाजपा प्रवेश, नशा कारोबारियों को क्यों दिया संरक्षण? सुप्रिया सुले का BJP से सवाल
Supriya Sule : तुलजापुर मादक पदार्थ मामले के आरोपियों के भाजपा में शामिल होने पर विपक्ष ने सरकार पर सत्ता पक्ष का संरक्षण प्राप्त होने का आरोप लगाया। सुप्रिया सुले ने भी कई सवाल उठाए।
- Written By: आंचल लोखंडे

सुप्रिया सुले (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले सहित महाराष्ट्र के विपक्षी दलों के नेताओं ने तुलजापुर मादक पदार्थ मामले के कुछ आरोपियों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा। विपक्ष ने सवाल उठाया है कि ऐसे व्यक्तियों को सत्ता पक्ष की ओर से संरक्षण क्यों दिया जा रहा है।
धाराशिव जिले की पुलिस ने इस वर्ष 14 फरवरी को सोलापुर-तुलजापुर रोड स्थित तमालवाड़ी जांच चौकी पर 2.5 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन नामक नशीली दवा जब्त की थी। यह मादक पदार्थ तुलजापुर ले जाया जा रहा था, जो देवी तुलजा भवानी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इस मामले में पुलिस ने कम से कम 14 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विपक्ष का आरोप
विपक्ष का आरोप है कि भाजपा ने मंगलवार को स्थानीय विधायक राणा जगजीत सिंह पाटिल की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस मामले के कुछ आरोपियों को पार्टी में शामिल किया। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ने पूरे किए 54 साल, आज भी यात्रियों की पहली पसंद
संभाजीनगर शहरवासियों के लिए जरूरी खबर: कई इलाकों में देर से पहुंचेगा पानी, पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब मनमाने तरीके से नहीं हो सकेगा स्कूलों का स्थानांतरण
अतिक्रमण कार्रवाई से बढ़ा दबाव, संभाजीनगर में बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी घमासान तेज
सुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे एक पत्र में कहा, “तुलजापुर शहर के कुछ लोगों को कल भाजपा में शामिल किया गया, जिनमें मादक पदार्थ तस्करी मामले के आरोपी भी शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये लोग भाजपा कार्यालय में जिम्मेदार नेताओं की मौजूदगी में शामिल हुए। इससे यह स्पष्ट है कि मादक पदार्थ तस्करी को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।”
विनाशकारी प्रवृत्ति को प्रोत्साहित न करे
बारामती से सांसद सुले ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर साझा अपने पत्र में लिखा, “लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने संगठन का विस्तार करने का अधिकार है। हालांकि, सार्वजनिक जीवन में सक्रिय प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह किसी भी हानिकारक या सामाजिक रूप से विनाशकारी प्रवृत्ति को प्रोत्साहित न करे।”
ये भी पढ़े: मसूद अजहर की बहन का ‘मोहरा’ थी डॉक्टर! दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार शाहीन के सामने आए खौफनाक मंसूबे
जनता की सेवा करने का अवसर
राज्य विधान परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता अंबादास दानवे ने भी भाजपा पर इस कदम को लेकर तीखा प्रहार किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “तुलजापुर में मादक पदार्थ मामले के एक आरोपी को भाजपा में प्रवेश मिला है। भू-माफिया और परिवहन माफिया जैसे कई संदिग्ध कारोबारी पहले से ही भाजपा में हैं। अब मादक पदार्थ मामलों में आरोपी लोगों को भी भाजपा ‘जनता की सेवा करने का अवसर’ दे रही है। यह देखकर दिवंगत अटलजी की आत्मा क्या कहेगी, यह सोचने वाली बात है।”
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद ओमप्रकाश राजेनिंबालकर ने कहा कि इन आरोपियों ने तुलजापुर शहर की छवि को धूमिल किया और युवाओं को नशे की लत में धकेला। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे व्यक्तियों और उन्हें संरक्षण देने वालों को सबक सिखाएं।
Maharashtra tuljapur drug case accused joins bjp opposition alleges protection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ने पूरे किए 54 साल, आज भी यात्रियों की पहली पसंद
May 18, 2026 | 10:39 AMकेरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
May 18, 2026 | 10:37 AMलखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
May 18, 2026 | 10:35 AMसंभाजीनगर शहरवासियों के लिए जरूरी खबर: कई इलाकों में देर से पहुंचेगा पानी, पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी
May 18, 2026 | 10:34 AMबंगाल में दूसरी कैबिनेट बैठक आज, डीए भत्ते और कॉलेज-यूनिवर्सिटी में एडमिशन एजेंडे पर आ सकता है ऐतिहासिक फैसला
May 18, 2026 | 10:33 AMग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छुट्टियों में अब 12 दिन खुलेगी अदालत
May 18, 2026 | 10:33 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब मनमाने तरीके से नहीं हो सकेगा स्कूलों का स्थानांतरण
May 18, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM











