कांग्रेस ने सभी विधानसभा सीटों के लिए नियुक्त किए प्रभारी, मतदाती सूची पर रहेगी नजर, जोरो पर तैयारी
Nagpur Nikay Chunav: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जोरो पर तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने मनपा चुनाव के लिए सभी विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए है।
- Written By: प्रिया जैस
हर्षवर्धन सपकाल और रणजीत कांबले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Elections: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी मनपा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में सिटी की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने यह नियुक्ति की। सभी प्रभारी प्रदेश महासचिव पद पर हैं। आगामी चुनाव तक ये अपनी जिम्मेदारी वाली विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहेंगे और मतदाता सूची पर विशेष नजर रखेंगे।
दक्षिण नागपुर के लिए शिवा शेट्टी, दक्षिण-पश्चिम के लिए डॉ. मोहम्मद नदीम, पूर्व नागपुर के लिए सतीश वारजूरकर को प्रभारी बनाया गया है। वहीं मध्य व पश्चिम नागपुर के लिए जिया पटेल और उत्तर नागपुर की जिम्मेदारी किशोर बोरकर को दी गई है। प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से अपने कार्यक्षेत्र में ध्यान केन्द्रित करने का निर्देश दिया गया है।
नागपुर की मतदाता सूची पर आक्षेप
पार्टी ने विधानसभा निकाय मतदाता सूची पर फोकस किया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय नागपुर की मतदाता सूची पर आक्षेप लिया गया था। कुछ प्रकरण न्यायालयाधीन भी हैं। इसलिए विस निहाय मतदाता सूची की त्रुटियां खोजी जाएंगी। मनपा चुनाव में कोई त्रुटि न रहे, इसका ध्यान रखने का निर्देश प्रभारियों को दिया गया है। प्रभारी अपने क्षेत्र के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों व बूथ प्रभारियों के संपर्क में रहेंगे। अपने कार्य की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
नागपुर के मौदा में कृषि विक्रेताओं की हड़ताल, 168 दुकानें बंद, किसान हो रहे परेशान
नागपुर: कोंढाली में दर्दनाक हादसा, खुले गड्ढे में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत, कार्रवाई की मांग
राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, दतिया में उपचुनाव लगभग तय; 29 जुलाई को अगली सुनवाई
यह भी पढ़ें – रिलायंस इन्फ्रा के साथ दसॉ एविएशन की बढ़ी हिस्सेदारी, हो गया फैसला, शेयर में हुई बढ़ोतरी
रणजीत कांबले शहर प्रभारी
पूर्व राज्य मंत्री रणजीत कांबले को शहर का प्रभारी बनाया गया है। इसके पूर्व उनके पास शहर व ग्रामीण की जिम्मेदारी थी। अब चुनाव की दृष्टि से एक बार फिर शहर पर ध्यान देने का निर्देश उन्हें दिया गया है। वे शहर अध्यक्ष व विधायक विकास ठाकरे के साथ समन्वय रखते हुए विधानसभा निहाय प्रभारियों के साथ बैठकें लेंगे।
