-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Reliance Infra Will Hand Over Stake To Dassault Aviation Rs 175 Crore For Transfer
रिलायंस इन्फ्रा के साथ दसॉ एविएशन की बढ़ी हिस्सेदारी, हो गया फैसला, शेयर में हुई बढ़ोतरी
- Written By: प्रिया जैस
Partnership Between Reliance Infra and Dassault Aviation: रिलायंस इन्फ्रास्ट्रकचर और दसॉ एवीएशन की पार्टनरशिप को अब नए आयाम मिलने वाले है। दोनों के बीच हिस्सेदारी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

रिलायंस इन्फ्रा और दसॉ एविएशन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Reliance Infrastructure: फ्रांस की दिग्गज वैमानिकी कंपनी दसॉ एविएशन अब रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ गठित संयुक्त उद्यम में अपनी हिस्सेदारी को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 51 प्रतिशत करने जा रही है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि उसकी इकाई रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड संयुक्त उद्यम दसॉ रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (डीआरएएल) में अपनी 2 प्रतिशत हिस्सेदारी दसॉ एविएशन को हस्तांतरित कर देगी।
फिलहाल डीआरएएल में रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड के पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि दसॉ एविएशन के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस हिस्सेदारी अंतरण के बाद संयुक्त उद्यम में दसॉ एविएशन की हिस्सेदारी बढ़कर 51 प्रतिशत हो जाएगी।
फाल्कन विमान के लिए उत्कृष्ट केंद्र है डीआरएएल
इसके साथ ही डीआरएएल अब फ्रांस की इस दिग्गज कंपनी के नेतृत्व वाली एक अनुषंगी कंपनी बन जाएगी। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक यह सौदा 1 नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि स्वतंत्र मूल्यांकन के आधार पर इस हिस्सेदारी के हस्तांतरण के लिए 175.96 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी दसॉ एविएशन सैन्य और व्यावसायिक दोनों तरह के विमान बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
भारी बारिश से डूबा नागपुर शहर! अंडरपास-दुकानें जलमग्न; स्कूल में फंसे छात्रों का किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही: बीएलओ के गायब रहने से रजिस्ट्रेशन पर संकट, प्रशासन के दावों की खुली पोल
हाई कोर्ट का सख्त रुख: आदेश की अनदेखी पर नागपुर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी!
यह राफेल और फाल्कन विमानों का प्रमुख विनिर्माता है। इसका बाजार पूंजीकरण 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि इसके पास 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की नकद आरक्षित राशि है। दसॉ एविएशन ने हाल ही में अपने हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ नागपुर स्थित डीआरएएल को फाल्कन विमान के लिए उत्कृष्टता केंद्र घोषित किया है।
यह भी पढ़ें – उड़ान भरेगा ऑटोमोबाइल सेक्टर, GST पर मिली सौगात, वाहन बुकिंग करने वालों की लगी लंबी कतार
टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया ऑल-न्यू LPT 812
टाटा मोटर्स ने इंटरमीडिएट, लाइट और मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में ऑल-न्यू टाटा एलपीटी 812 को लॉन्च किया है। यह अपनी उच्च पेलोड क्षमता के साथ गाड़ी के मालिकों को अधिक मुनाफा दिलाएगा और संचालन लागत में नये मानक स्थापित करेगा। अपनी उच्च पेलोड क्षमता के साथ टाटा एलपीटी 812 फ्लीट मालिकों के लिए अधिक मुनाफे का भरोसा देता है।
फैक्ट्री-फिटेड एयर-कंडीशनिंग से लैस एलपीटी 812 भारत का पहला 4-टायर ट्रक है जिसमें 5 टन की रेटेड पेलोड क्षमता है जो शहरी सड़कों पर बेहतरीन संचालन के साथ अधिक पेलोड की सुविधा देता है। राजेश कौल, वाइस प्रेसिडेंट और ट्रक बिजनेस हेड ने कहा कि टाटा एलपीटी 812 का लॉन्च इस सेगमेंट में ग्राहकों की लाभप्रदता के लिए एक नया मानक स्थापित करता है।
Reliance infra will hand over stake to dassault aviation rs 175 crore for transfer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














