नागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
Nagpur Sand Mafia News: नागपुर में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस व राजस्व विभाग को तत्काल एक्शन के आदेश जारी हुए।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर रेत माफिया, चंद्रशेखर बावनकुले, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Illegal Sand Mining: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने रेत माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने जिले में नियमों के विरुद्ध रेत परिवहन और रेत चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नागपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि नागपुर जिले में अवैध रेत परिवहन और रेत चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और राजस्व विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
नागपुर संहित भंडारा और राज्य के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। जालना जिले में जिलाधिकारी मित्तल द्वारा की गई कार्रवाई की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में गलत तरीके से रेत उत्खनन और परिवहन की जारी नहीं रहने दिया जाएगा।
पूरे प्रदेश में सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और बुनियादी ढांचे के लिए रेत आवश्यक है, लेकिन रेत का परिवहन नियमों और रॉयल्टी के अनुसार ही होना चाहिए, 5-6 ब्रास की रॉयल्टी भरकर 20 ब्रास रेत का परिवहन किए जाने जैसे मामले सामने आए हैं। ऐसे। अवैध कार्यों पर रोक लगाने के लिए सरकार प्रयासरत है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
पार्थ-फडणवीस में भेंट
पार्थ पवार और सीएम फडणवीस की मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि एनसीपी में शरद पवार के नेतृत्व को लेकर कोई मतभेद है। पार्थ पवार ने किस कारण से मुलाकात की, इसकी जानकारी मेरे पास नहीं है। राज्य में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं पर कहा कि यह निर्णय फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार के स्तर पर लिया जाने वाला विषय है।
नीट पेपर लीक में बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
नीट परीक्षा प्रकरण में पेपर लीक की घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली समाजविघातक प्रवृत्तियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए, केंद्र और राज्य सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, कांग्रेस द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री चर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग किए जाने पर बावनकुले ने कहा कि इस प्रकार की घटनाए कांग्रेस शासनकाल में भी हुई है।
यह भी पढ़ें:-यवतमाल जिले के पुसद वन विभाग पर करोड़ों के दुरुपयोग का आरोप, शिकायत पहुंची नागपुर; उच्चस्तरीय जांच की मांग
इस मुद्दे पर राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है। कम समय में इस मामले का खुलासा करने के लिए मैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त करता हूं। विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी ही चाहिए।
