छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
District Bank Election Mahayuti Big Victory: छत्रपति संभाजीनगर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव में महायुति ने 20 में से 19 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा किया। मविआ को केवल एक सीट मिली।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
जिला सहकारी बैंक चुनाव (सोर्स: AI)
Sambhajinagar District Bank Election Mahayuti Big Victory: छत्रपति संभाजी नगर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक मंडल चुनाव में महायुति ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बैंक की सत्ता अपने कब्जे में ले ली। 20 सदस्यीय संचालक मंडल में महायुति समर्थित 19 उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि महाविकास आघाड़ी (मविआ) की ओर से केवल कांग्रेस सांसद कल्याण काले जीत हासिल कर सके। चुनाव परिणाम को महायुति की बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।
महायुति को मिला सीधा फायदा
जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण उस समय बदल गए, जब शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे महायुति समर्थित पैनल के साथ चुनाव मैदान में उतर गए। इस फैसले से विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) में स्पष्ट विभाजन की स्थिति पैदा हो गई। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, विपक्ष की एकजुटता टूटने का सीधा लाभ महायुति को मिला और चुनावी मुकाबले में उसका पलड़ा मजबूत हो गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान 20 सदस्यीय संचालक मंडल में से 8 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। इसके बाद शेष 12 सीटों के लिए मतदान कराया गया, जिसमें लगभग 99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भारी मतदान और बदले हुए राजनीतिक समीकरणों ने अंततः महायुति की बड़ी जीत की नींव रखी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
भंडारा में बदहाल सड़क को लेकर शिवसेना का चक्का जाम, 24 घंटे का अल्टीमेटम
यह भी पढ़ेः- नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
कई उम्मीदवारों ने किया क्लीन स्वीप
जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव में महायुति के कई प्रमुख नेताओं ने शानदार जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की। मंत्री अतुल सावे, पालकमंत्री संजय शिरसाट, विधायक संजना जाधव, अनुराधा चव्हाण, अंबादास दानवे, प्रभाकर काले, रामराव शेलके सहित अन्य महायुति समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे। चुनाव परिणामों में सबसे अधिक चर्चा संजना जाधव की जीत की रही, जिन्हें 98 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके चारों प्रतिद्वंद्वी एक भी वोट हासिल नहीं कर सके।
इसी तरह प्रभाकर काले ने भी सभी 36 मत प्राप्त कर क्लीन स्वीप करते हुए अपनी मजबूत स्थिति साबित की। दूसरी ओर, बिगर कृषि निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस सांसद कल्याण काले ने 48 वोट हासिल कर जीत दर्ज की और महाविकास आघाड़ी की ओर से जीत हासिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार बने।
