Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत

BMC Tree Audit: कुर्ला में भारी बारिश के दौरान पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत। मेयर रितु तावड़े ने किया 5 लाख के मुआवजे का ऐलान, तो शिवसेना यूबीटी नेता किशोरी पेडनेकर ने कसा तंज।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 05, 2026 | 06:36 PM

मेयर रितु तावड़े (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Rain Kurla Tree Collapse Elderly Man Death: मुंबई के कुर्ला पश्चिम के नौपाडा इलाके में भारी बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। महापौर रितु तावड़े ने इस दुखद घटना पर मृतक के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए की मुआवजा घोषित की है। उन्होंने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया।

मुंबई में कई जगहों पर बीएमसी के काम चल रहे हैं। भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। दोनों के एक साथ होने के कारण पूरे शहर में पेड़ और उनकी टहनियां गिरने की कई घटनाएं हो रही हैं। मेयर रितु तावड़े ने लोगों से अपील की कि वे केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें, अन्यथा घर पर ही रहें।

बेहद दुखद और दर्दनाक है घटना: रितु तावड़े

मेयर रितु तावड़े ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और दर्दनाक है। पीड़ित अपनी दुकान खोलने के लिए वहां आए थे, तभी पेड़ की एक टहनी उनके ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। हम उनके परिवार के साथ पूरी तरह खड़े हैं। हमारे स्थानीय पार्षद ने प्रशासन को दो बार पत्र लिखकर इस पेड़ की खतरनाक स्थिति के बारे में चेतावनी दी थी। फिर भी इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई, इसकी जांच कराई जाएगी। मैं पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा करती हूं।

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब मोहन भागवत की एंट्री, दत्तात्रेय होसबले के बाद संघ प्रमुख ने भी तोड़ी चुप्पी

मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत

अनावश्यक बाहर न निकलें… आफत की बारिश में मुंबई मेयर की अपील, रितू तावड़े ने साझा किया इंमरजेंसी नंबर

पिंपरी मनपा और सोसायटियों में बढ़ा टकराव, STP विवाद में पानी काटने की चेतावनी का हाउसिंग फेडरेशन द्वारा विरोध

सड़कों के किनारे वाले पेड़ों का होगा ऑडिट

साथ ही, मेयर ने पूरे मुंबई में पुराने पेड़ों, खासकर कंक्रीट वाली सड़कों के किनारे वाले पेड़ों का ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए, मैं सभी मुंबईवासियों से अपील करती हूं कि वे बेवजह यात्रा न करें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा पेड़ों के नीचे गाड़ियां पार्क न करें। जहां भी लापरवाही पाई जाएगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेयर ने की मुंबईवासियों से अपील

एक्स पोस्ट के माध्यम से भी मेयर रितु तावड़े ने मुंबई के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने मुंबईवासियों से विनम्र अपील की है कि मुंबई में भारी बारिश हो रही है और रेड अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के कारण पेड़ और टहनियां गिर रही हैं। ऐसी स्थिति में आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें।

यह भी पढ़ें: अनावश्यक बाहर न निकलें… आफत की बारिश में मुंबई मेयर की अपील, रितू तावड़े ने साझा किया इंमरजेंसी नंबर

दूसरी ओर, शिवसेना यूबीटी नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि महापौर कहां व्यस्त रहती हैं। मैं उनका सम्मान करती हूं लेकिन आज तक उन्हें कभी मैदान में नहीं देखा। अब वे कह सकती हैं कि मैं यहां थी, मैं वहां थी। उन्होंने मुझसे जमीनी स्तर पर काम करने को कहा लेकिन मेरा जवाब है कि खुद जमीनी स्तर पर आकर देखिए। हम तो पहले से ही जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। जिस ठेकेदार ने यह सड़क बनाई है, उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।

Mumbai rain kurla tree collapse elderly man death politics over compensation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 06:36 PM

Topics:  

  • Kishori Pednekar
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Ritu Tawde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.