NEET UG: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं', राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल

Rahul Gandhi: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक से जुड़े मामले को लेकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, 'NEET 2024 पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया।
congress leader rahul gandhi asked question from pm narendra modi on neet ug paper leak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rahul Gandhi question to PM Modi: नीट (NEET-UG 2026) पेपर लीक और सीबीआई जांच के बीच अब इस पूरे मामले ने एक बड़ा सियासी रूप ले लिया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस महा-घोटाले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो जारी करते हुए उन्होंने देश के 22 लाख बच्चों के भविष्य के साथ हुए इस धोखे पर सीधे प्रधानमंत्री से जवाब मांगा है।

राहुल गांधी ने 2024 और 2026 के नीट पेपर लीक की समानताओं को दिखाते हुए सिस्टम पर तंज कसा है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर #SackPradhan का अभियान छेड़ दिया है।

एक्स पोस्ट में राहुल गांधी ने क्या लिखा?

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक से जुड़े मामले को लेकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, 'NEET 2024 पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। CBI ने जांच बिठाई। एक कमेटी बनी। NEET 2026 का भी पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। CBI फिर जांच कर रही है। एक और कमेटी बनेगी। मोदी जी, देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है- जवाब दो!

राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे 3 सवाल

अपने वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए तीन बड़े सवाल दागे हैं।

  1. बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं?
  2. बार-बार इस 'परीक्षा पे चर्चा' पर आप चुप क्यों हैं?
  3. बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को आप बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं?

'22 लाख बच्चों के मेहनत के साथ खिलवाड़'

राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने वीडियो में बेहद भावुक अंदाज में कहा कि देश के 22 लाख बच्चों ने दो साल तक दिन-रात एक करके, जाग-जागकर इस परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन उनकी मेहनत को एक रात में बर्बाद कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा से दो दिन पहले ही व्हाट्सएप पर पेपर बांट दिया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com