मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
Tree Collapsed On Haroon Khan Office: मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने और भूस्खलन के खतरे से कई इलाके प्रभावित हुए। हारून खान का कार्यालय क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन जनहानि टली।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
हारून खान के ऑफ़िस पर गिरा पेड़ (फोटो नवभारत)
Tree Collapsed On Haroon Khan Office In Ghatkopar: मुंबई में भारी बारिश और तेज़ हवाओं के बीच शिवसेना नेता एवं पूर्व नगरसेवक हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से कार्यालय का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार्यालय को भारी नुकसान पहुंचा।
घटना के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बारिश के मौसम में जर्जर और खतरनाक पेड़ों की समय पर छंटाई व निगरानी की मांग की है।
पेड़ गिरा पर किस्मत से जनहानि नहीं
घाटकोपर पश्चिम के अमृतनगर स्थित सिंहगढ़ सोसायटी, रामनगर ट्रांजिट कैंप में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर पड़ने से यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना के समय पेड़ के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की घटना नहीं हुई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब मोहन भागवत की एंट्री, दत्तात्रेय होसबले के बाद संघ प्रमुख ने भी तोड़ी चुप्पी
मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत
अनावश्यक बाहर न निकलें… आफत की बारिश में मुंबई मेयर की अपील, रितू तावड़े ने साझा किया इंमरजेंसी नंबर
यह इलाका हमेशा लोगों की आवाजाही वाला होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था करते हुए पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया। स्थानीय नागरिकों ने बारिश के मौसम में पुराने और जर्जर पेड़ों का सर्वे कर समय रहते उनकी छंटाई और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
यह भी पढ़ेः- मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत
प्रतिदिन बढ़ रहा भूस्खलन का खतरा
घाटकोपर पश्चिम स्थित खंडोबा टेकड़ी के फायरिंग रेंज क्षेत्र में पहाड़ी की मिट्टी खिसकने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का हिस्सा कमजोर होता दिखाई दे रहा है।
स्थिति को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर लोगों से टेकड़ी की ओर नहीं जाने की अपील की है। यह क्षेत्र आमतौर पर लोगों की आवाजाही वाला है, इसलिए किसी भी संभावित हादसे से बचने के लिए प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की गई है।
