-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Challenged After 14 Years High Court Refuses To Give Relief To Crpf Jawan
14 वर्षों बाद दी चुनौती, CRPF जवान को राहत देने से हाई कोर्ट का इनकार
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर रहने के बाद लंबे समय तक अवकाश पर होने से विभाग की ओर से कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए याचिका भी दायर की गई. विरोध में फैसला होने के बाद इसे चुनौती दी जा सकती थी किंतु चुनौती देने के लिए 14 वर्ष से अधिक का समय बीत जाने का हवाला देते हुए न्यायाधीश अतुल चांदुरकर और न्यायाधीश उर्मिला जोशी ने इतने लंबे समय की देरी को स्वीकार करने से साफ इनकार कर याचिका खारिज कर दी. दादाराव गवई ने याचिका दायर की थी जिसमें जम्मू और कश्मीर के विशेष डीजी को प्रतिवादी बनाया गया था. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता एन.एस. वरुलकर ने पैरवी की.
2004 से अवकाश, नहीं हुई वापसी
सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश में कहा कि 1 फरवरी 1979 को याचिकाकर्ता को सीआरपीएफ में बतौर कांस्टेबल नियुक्त किया गया था. लगभग 23 वर्षों की नौकरी के बाद उसे कांस्टेबल से हवलदार बनाया गया. इसके बाद याचिकाकर्ता ने 14 जून 2004 से 10 जुलाई 2004 तक अर्जित अवकाश की छुट्टी प्राप्त की. अर्जित अवकाश का समय खत्म होने के बावजूद नौकरी पर उसने वापसी नहीं की. गैरकानूनी ढंग से छुट्टियों पर होने के कारण सीआरपीएफ ने उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी. छानबीन करने के बाद सीआरपीएफ ने उसे वर्ष 2005 में नौकरी से बर्खास्त कर दिया.
बर्खास्तगी के बाद नोटिस और चार्जशीट
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि 14 नवंबर 2005 को बर्खास्त करने के बाद उसे कारण बताओ नोटिस और चार्जशीट दी गई. इसके खिलाफ अपील दायर करने के लिए हुई देरी को स्वीकृत करने की अर्जी भी दायर की गई लेकिन 11 जुलाई 2007 को अपील दायर करने के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार आवश्यकता से अधिक समय बीत जाने का हवाला देते हुए खारिज कर दिया.
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा में CRPF की नई पहल, “मे आई हेल्प यू” डेस्क पर महिला जवान बनीं श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा सहारा
नागपुर HC ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; 1999 की फूड प्रोसेसिंग सब्सिडी योजना रद्द करने पर जताई नाराजगी
बिना मजबूत आधार के LOC जारी करने पर कोर्ट सख्त; नागपुर SBL धमाका मामले में न्यायाधीशों की बेंच ने दिया अहम आदे
नागपुर में ‘आपली बस’ के ठेकेदारों की मनमानी; ड्राइवर करे एक्सीडेंट और हर्जाना भरे मनपा, कैसा है ये एग्रीमेंट?
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स रूल्स 1955 की धारा 25 के तहत इसके खिलाफ पुनर्विचार अर्जी दायर की गई लेकिन इसमें याचिकाकर्ता को 14 वर्ष और 3 माह का समय लग गया. इसकी वजह से 18 फरवरी 2022 को पुनर्विचार अर्जी भी खारिज की गई. 8 जून 2022 को पुन: पुनर्विचार अर्जी दायर हुई. पुनर्विचार अर्जी दायर करने के लिए इतना लंबा समय क्यों लगा, इस संदर्भ में याचिकाकर्ता की ओर से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. लिहाजा अदालत ने राहत देने से साफ इनकार कर दिया.
Challenged after 14 years high court refuses to give relief to crpf jawan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आश्वासन नहीं, पानी चाहिए: छत्रपति संभाजीनगर में जलापूर्ति पर भाजपा ने मनपा प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 06, 2026 | 07:29 PMराम मंदिर दान चोरी विवाद: SIT जांच के बीच ट्रस्ट की बैठक; गोपाल राव के मीटिंग में शामिल होने पर लगी रोक
Jul 06, 2026 | 07:18 PMGondia News: टोयागोंदी अंडरपास में तीन दिनों से जलभराव, आवागमन ठप; इलाज में देरी से युवक की मौत
Jul 06, 2026 | 07:18 PMएक बाइक पर 9 सवारी! वायरल VIDEO देखकर लोगों ने पकड़ा माथा, बोले- ‘पूरी फुटबॉल टीम लेकर निकला है’
Jul 06, 2026 | 07:16 PMPunjab95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
Jul 06, 2026 | 07:14 PMBhandara News: साकोली में बिना अनुमति ढहाई गई पीएमश्री स्कूल की इमारत, निर्माण सामग्री भी गायब
Jul 06, 2026 | 07:09 PM1300°C की आग में भी नहीं जला केला? वायरल एक्सपेरिमेंट ने लोगों को किया हैरान
Jul 06, 2026 | 07:06 PMवीडियो गैलरी

650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
Jul 06, 2026 | 05:51 PM
काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर
Jul 06, 2026 | 05:21 PM
‘राम को नहीं माना, अब राम भक्त बनने का नाटक’… गिरिराज सिंह का बड़ा राजनीतिक हमला
Jul 06, 2026 | 04:55 PM
’20 साल में कानून व्यवस्था हुई फेल’… नीतीश सरकार पर मुकेश सहनी का बड़ा हमला
Jul 06, 2026 | 04:23 PM
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, विपक्ष पर भाजपा का बड़ा हमला
Jul 06, 2026 | 03:20 PM
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं! गया-हावड़ा एक्सप्रेस में घुसकर पुलिस दंपत्ति को पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Jul 06, 2026 | 02:43 PM














