Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठा जीआर रद्द करो, कांग्रेस की मांग, नागपुर में OBC का शक्ति प्रदर्शन आज, भुजबल होंगे शामिल!

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के जीआर को रद्द करने की मांग उठ रही है। इस मामले में आज कांग्रेस ओबीसी समुदाय के साथ शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। इसमें भुजबल भी शामिल हो सकते है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 11, 2025 | 10:27 AM

विजय वडेट्टीवार और छगन भुजबल (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

OBC Protest: महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर ओबीसी समाज ने महायुति सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के नागपुर में महामोर्चा कद्दावर ओबीसी नेता विजय वडेट्टीवार की अगुवाई में शुक्रवार को सीएम देवेन्द्र फडणवीस के गढ़ का आयोजन किया गया है। यह पदयात्रा दोपहर 12 बजे यशवंत स्टेडियम से शुरू होगी और समापन सभा संविधान चौक पर होगी।

ओबीसी नेता महाराष्ट्र सरकार के उस जीआर को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, जिसमें मराठा समाज के लिए हैदराबाद गजट को मान्यता दी गई है। इस जीआर के मुताबिक मराठा समाज के पात्र लोगों को कुणबी प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। ओबीसी समाज इसका विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इससे ओबीसी कोटे के आरक्षण पर असर होगा।

लाखों की संख्या में लोग होंगे शामिल

विदर्भ का ओबीसी समुदाय बड़ी संख्या में रहेंगे मौजूद वडेट्टीवार ने कहा कि इस आयोजन में विदर्भ के ओबीसी समुदाय के लोग लाखों की संख्या में भाग लेंगे। मैं सभी ओबीसी नेताओं व बंधुओं से अपील की है कि वे अपनी आने वाली पीढ़ी के न्याय के लिए अधिक से अधिक संख्या में इस महामोर्चा में शामिल हों। वडेट्टीवार ने कहा कि ओबीसी समुदाय को हाशिए पर धकेलने की सरकार की इस साजिश को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने के लिए सभी ओबीसी बंधुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है।

सम्बंधित ख़बरें

प्याज किसानों के लिए भुजबल का मोर्चा, लिखे 3 बड़े नेताओं को पत्र; संक्रांति से पहले भुगतान की मांग

पुणे-सासवड का सफर अब सिर्फ 25 मिनट में होगा पूरा, 8-लेन पालखी महामार्ग अंतिम चरण में

बेसा-पिपला को गडकरी की सौगात, सड़क विस्तार के लिए 30 करोड़ मंजूर, आउटर रिंग रोड से होगा संपर्क!

नांदगांव में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने की पिता की हत्या; कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम

भुजबल के भाग लेने पर सस्पेंस

नागपुर में आयोजित ओबीसी मोर्चा में राकां अजीत पवार गुट के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल के भाग लेने पर सस्पेंस हैं। हाल ही में आरक्षण के मुद्दे को लेकर डिप्टी सीएम अजीत पवार ने भुजबल के रवैए को लेकर नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि सरकार में रह कर हमारे आदेश के खिलाफ आवाज उठाना सही नहीं है।

यह भी पढ़ें – सीएम के देखकर लौटते ही मासूम की गई जान, बच्चों की मौतों पर CM मोहन यादव ने पल्ला झाड़ा

वहीं वडेट्टीवार के सूत्रों ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए भुजबल समेत सभी प्रमुख ओबीसी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले भाजपा नेता व मंत्री पंकजा मुंडे के अलावा अजीत गुट के भुजबल व धनंजय मुंडे जैसे ओबीसी नेताओं ने पार्टी लाइन से परे हटकर आरक्षण के लिए मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने के विचार का कड़ा विरोध किया है।

Cancel maratha gr congress obc protest in nagpur today chhagan bhujbal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2025 | 10:34 AM

Topics:  

  • Chhagan Bhujbal
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Vijay Wadettiwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.