Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में बिजनेस इन्वेस्टमेंट के नाम पर 2.51 करोड़ की धोखाधड़ी; SC के आदेश के बाद पिता-पुत्र पर FIR दर्ज

Nagpur Investment Fraud: नागपुर में एक व्यवसायी को निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 2.51 करोड़ रुपये की कथित ठगी की गई। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 21, 2026 | 03:20 PM

नागपुर, निवेश ठगी, व्यवसायी, एमपीआईडी एक्ट,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Financial Scam: नागपुर पिता-पुत्र ने एक व्यवसायी को अपने व्यापार में पैसा निवेश करने की एवज में अच्छा मुनाफा मिलने का झांसा देकर 2.51 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। बजाजनगर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ एमपीआईडी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। उल्लेखनीय है कि पीड़ित व्यक्ति को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद यह एफआईआर की गई।

पुलिस ने कैनल रोड, रामदासपेठ निवासी प्रकाश गोविंदलाल अग्रवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों में स्नेहनगर निवासी सत्यजीत सुधाकर वाचासुंदर और ऋषिकेश सत्याजीत वाचासुंदर का समावेश है।

प्रकाश एमआईडीसी में वेदांत पेपर क्राफ्ट प्रा. लि. कंपनी चलाते हैं। वहीं सत्यजीत और ऋषिकेश भी हिंगना एमआईडीसी में व्यवसाय करते हैं। इस वजह से प्रकाश और उनकी पहचान थी। लक्ष्मीनगर के गणेश चैंबर में उनका कार्यालय भी है।

सम्बंधित ख़बरें

सोलापुर में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेम विवाह से नाराज युवक ने प्रेमिका के पति की ली जान

पुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना

मराठी मुंबई बन जाएगी मुस्लिम मुंबई! किरीट सोमैया की बड़ी चेतावनी; बाेले बढ़ती मुस्लिम आबादी है खतरे की घंटी

गड़चिरोली में नशामुक्ति की नई पहल तेज, महुआ फूल से शराब के बजाय लड्डू बनेंगे

24 फीसदी ब्याज का लालच देकर 2.51 करोड़ रुपये का निवेश कराया

वर्ष 2015 में पिता-पुत्र उनसे मिलने आए, दोनों ने अपने रॉयल ब्लू रिसॉर्ट कंपनी के बारे में बताया, ताडोबा में 15 एकड़ जमीन पर रिसॉर्ट बनाने का काम शुरू करने की जानकारी दी और आर्थिक सहायता मांगी, आरोपियों ने प्रकाश और उनके बेटे को निवेश की गई स्कम पर प्रति वर्ष 24 प्रतिशत ब्याज देने का आश्वासन दिया।

डील फायदेमंद होने के कारण अग्रवाल परिवार ने निवेश की हामी भर दी। अप्रैल 2015 अप्रैल 2019 तक प्रकाश ने अपने और परिवार के सदस्यों के खातों से वाचासुंदर को 2.51 करोड़ रुपये दिए, ब्याज के तौर पर 1.81 करोड़ रुपये लौटाए गए।

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद एमपीआईडी एक्ट के तहत मामला दर्ज

दिसंबर 2019 से प्रकाश को रकम मिलना बंद हो गई। बाद में लॉकडाउन लग गया और इसके बाद भी बहानेबाजी चलती रही। आखिर प्रकाश ने उन्हें नोटिस भेजा, तब भी रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया लेकिन रकम नहीं मिली, आखिर प्रकाश ने पुलिस से शिकायत की।

यह भी पढ़ें:-नागपुर एयरपोर्ट का रेलवे काउंटर हिट: साढ़े 5 महीने में बुक हुईं 7,000 ट्रेन टिकटें, समय की बचत से यात्री गदगद

पुलिस ने इसे दीवानी स्वरूप का मामला बताते हुए न्यायालय जाने को कहा, लोअर और हाई कोर्ट में तो प्रकाश को राहत नहीं मिली, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने वित्तीय संस्था मानते हुए एमपीआईडी एक्ट का आवेदन मान्य किया, पुलिस ने सत्यजीत और ऋषिकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Businessman duped of rs 2 51 crore nagpur investment fraud mpid case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 03:20 PM

Topics:  

  • Fraud News
  • Investment
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.