Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई लोकल का सफर अब होगा और भी आसान! केंद्र सरकार ने MUTP-3 के लिए जारी की 406 करोड़ रुपए की पहली किस्त

Mumbai Local Train News: मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! केंद्र सरकार ने MUTP-3 परियोजना के लिए 406.56 करोड़ रुपये की किस्त जारी की है। इससे उपनगरीय रेल विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Aug 08, 2026 | 12:53 PM

मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Local Train MUTP 3 Project Fund Release: मुंबई उपनगरीय रेल परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने मेगा बूस्ट दिया है। इसे मजबूत करने के लिए केंद्र ने ‘राज्यों को पूंजीगत व्यय के लिए विशेष सहायता योजना 2026-27’ के तहत मुंबई नगरीय परिवहन परियोजना यानी एमयूटीपी-3 के लिए 406.56 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है। यह राशि सिडको के हिस्से के रूप में एमआरवीसी को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे रेलवे का विकास सरपट दौड़ लगाएगा। फिलहाल, यह राशि 50 वर्ष के लिए पूरी तरह ब्याजमुक्त कर्ज के रूप में मुंबई रेलवे विकास कार्पोरेशन को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे परियोजना के कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी।

नगर विकास विभाग द्वारा जारी जीआर के अनुसार केंद्र सरकार ने राज्य के हिस्से की राशि उपलब्ध कराने के लिए विशेष सहायता योजना के तहत यह मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य रेलवे, मेट्रो, महामार्ग, ऊर्जा और अन्य प्रमुख शहरी व ग्रामीण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में राज्यों के हिस्से का फंड उपलब्ध कराकर परियोजनाओं को समय पर पूरा करना है।

616 करोड़ रुपए की राशि को मिली है मंजूरी

इसी के तहत महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई नगरीय परिवहन परियोजना-3 में राज्य के हिस्से के लिए केंद्र से सहायता मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई। जीआर के मुताबिक 616 करोड़ रुपए की मंजूर राशि में से 406.56 करोड़ रुपए पहली किस्त के रूप में जारी किए गए हैं। यह राशि पहले सिडको के खाते में कर्ज के रूप में दर्ज की जाएगी और इसके बाद मुंबई रेलवे विकास कार्पोरेशन को परियोजना के कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

जेब पर भारी पड़ेगा मिठाइयों का स्वाद! त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका; दाल, चीनी और तेल के दाम चढ़े

पिता की डांट का डर, जंगल में छिपा 13 वर्षीय बालक; वर्धा पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया

‘गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिला रहे हैं, पर संसद जाने का वक्त नहीं!’, पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा हमला

दुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च

मुंबई उपनगरीय रेल के लिए केंद्र सरकार ने जारी की वित्तीय सहायता राशि (सोर्स: AI)

एमयूटीपी-3 के लिए ही फंड का होगा इस्तेमाल

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई राशि का उपयोग केवल एमयूटीपी-3 के लिए ही किया जाएगा। किसी अन्य परियोजना या उद्देश्य पर इस फंड का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। परियोजना से जुड़े सभी भुगतान केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होंगे और एमआरवीसी को प्रत्येक माह खर्च और कार्य प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार के नगर विकास विभाग को भेजनी होगी।

राज्य का है 4,594.71 करोड़ का योगदान

जीआर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि एमयूटीपी-3 परियोजना में राज्य सरकार का कुल वित्तीय योगदान 4,594.71 करोड़ रुपए रहेगा। इसमें मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण का हिस्सा 3,283.60 करोड़ और सिडको का हिस्सा 1,311.11 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। जारी की गई 406.56 करोड़ रुपए की राशि सिडको के इसी हिस्से का भाग मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें:- अगस्त क्रांति दिवस: 8 अगस्त 1942 की वह रात, जब गांधी के एक नारे ने हिला दी थी ब्रिटिश साम्राज्य की नींव

एमएमआरडीए को पहले भी दी गई है सहायता

इससे पहले भी इसी विशेष सहायता योजना के विभिन्न चरणों के तहत एमएमआरडीए को कई किस्तों में सहायता दी जा चुकी है। अब सिडको को इस योजना के तहत 406.56 करोड़ की सहायता दी गई है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र में अब तक वितरित कुल सहायता 1।680.96 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों को मिलेगी गति

इस वित्तीय सहायता से एमयूटीपी-3 के अंतर्गत चल रहे अतिरिक्त उपनगरीय रेल लाइनों, स्टेशन विकास, क्षमता विस्तार और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। मुंबई महानगर क्षेत्र में बढ़ती यात्री संख्या को संभालने, ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने और दैनिक आवागमन को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

Mumbai local train mutp 3 project gets 406 crore funds central government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 12:53 PM

Topics:  

  • Local Train Service
  • Maharashtra News
  • MMRDA
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.