बुआई संकट के बीच नागपुर के किसानों को बड़ी राहत! 'पीएम किसान' की 23वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे 35 करोड़

Nagpur PM Kisan Samman Nidhi: मानसून की देरी के बीच नागपुर जिले के 1.74 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत 34.99 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।
Major relief for Nagpur farmers amidst the sowing crisis! 23rd installment of 'PM Kisan' released; ₹35 crore credited to accounts.
नागपुर, किसान सम्मान निधि,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI)
Updated on

Nagpur Kharif Sowing Monsoon Delay: नागपुर में मानसून की लेटलतीफ व पानी की कमी के चलते खरीफ की बुआई तक शुरू नहीं हो पायी है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें झलक रही हैं। ऐसे में एक राहतभरी खबर है। केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इससे नागपुर जिले के 1,74,896 किसानों के लिए 34.99 करोड़ रुपये मिले हैं।

किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये प्रति किसान जमा होंगे। बता दें कि इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 रुपयों की 3 समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।

शनिवार को 23वीं किस्त जारी की गई, जिसके तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई जिसमें महाराष्ट्र के 90.87 लाख के करीब किसानों के लिए 1817.90 करोड़ रुपयों का समावेश है।

विदर्भ के 23.72 लाख किसानों को लाभ

इस योजना के पात्र विदर्भ के 11 जिलों के कुल 23,72,088 किसानों को लाभ मिला है। इसके लिए कुल 474.50 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त हुई है। इनमें अकोला के 1,87,625 किसान, अमरावती के 2,71,652, भंडारा के 2,11,952, बुलढाना के 3,37,633, चंद्रपुर के 2,43,473, गड़चिरोली जिले के 1,44,227 किसानों का समावेश है।

वहीं गोंदिया जिले के 2,14,576, नागपुर के 1,74,896, वर्धा के 1,29,314, वाशिम के 1,67,100 और यवतमाल जिले के 2,89,640 किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये प्रत्येक जमा होंगे।

तहसीलवार जिले के लाभार्थी

तहसील किसानों की संख्या निधि (करोड़ रुपये में)
भिवापुर 14,077 2.82
हिंगना 8,068 1.61
कलमेश्वर 10,892 2.18
कामठी 6,498 1.30
काटोल 18,666 3.73
कुही 27,122 5.42
मौदा 25,189 5.04
नागपुर ग्रामीण 4,626 0.93
नरखेड़ 25,385 5.08
पारशिवनी 11,954 2.39
रामटेक 13,978 2.80
सावनेर 16,030 3.21
उमरेड 11,414 2.28
कुल 1,74,896 34.99
Navbharat Live
navbharatlive.com