- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bogus Caste Validity Buldhana Officers Suspended Rajesh Rathod Attack
बोगस कास्ट वैलिडिटी देने वाले 2 अधिकारी निलंबित, समाज कल्याण मंत्री शिरसाट ने की घोषणा
Sanjay Shirsat: बुलढाणा जिले में बोगस जाति वैधता प्रमाणपत्र जारी करने पर दो अधिकारी निलंबित किए गए। मंत्री शिरसाट ने विधानसभा में कार्रवाई और जांच की घोषणा की।
- Written By: आंचल लोखंडे

बोगस कास्ट वैलिडिटी देने वाले 2 अधिकारी निलंबित (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Buldhana Inquiry: विमुक्त जाति (अ) प्रवर्ग के बोगस जाति वैधता प्रमाणपत्र जारी किए जाने के मामले में बुलढाणा जिले की जाति-पड़ताल समिति की तात्कालीन उपायुक्त वृषाली शिंदे और अनुसंधान अधिकारी अनीता राठोड़ को निलंबित किए जाने की घोषणा समाज कल्याण मंत्री संजय शिरसाट ने विधान परिषद में की। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक राजेश राठोड़ पर हुए जानलेवा हमले की पुलिस जांच कराई जाएगी तथा दोषियों पर फौजदारी मामला दर्ज किया जाएगा।
विधायक राजेश राठोड़ ने मुद्दा उठाते हुए बताया कि बुलढाणा जिले में 50 कास्ट वैलिडिटी प्रकरणों की जांच में 48 प्रमाणपत्र बोगस पाए गए थे। जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट दो वर्ष पूर्व भेजे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बोगस प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरियां हासिल की जा रही हैं, जिससे विमुक्त जाति के वास्तविक लाभार्थियों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला उठाने पर उन पर दो बार जानलेवा हमला किया गया।
मंत्री के जवाब से उखड़े सदस्य
जवाब में मंत्री शिरसाट ने स्वीकार किया कि प्रमाणपत्र मंजूरी के दौरान समिति की अधिकारी शिंदे और राठोड़ ने गलतियां कीं तथा उनकी विभागीय जांच भी हो चुकी है। लेकिन समिति के तात्कालीन अध्यक्ष और चयन श्रेणी के अतिरिक्त जिलाधिकारी आर. गगरानी वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, इसलिए विभागीय जांच संभव नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
संजय राऊत ने मांगी माफी, दादा भुसे ने दावा वापस लिया, गिरणा शेयर प्रकरण का विवाद समाप्त
नाबालिग लड़की लापता, अपहरण का मामला दर्ज, 12 दिनों से पुलिस की तीन टीमें पुणे और बारामती में दे रही हैं दबिश
किराए की कोख का अवैध बाजार, बदलापुर में बड़े रैकेट का पर्दाफाश, महिला आरोपी गिरफ्तार
कुंभ मेला: 2300 एकड़ जमीन के सर्वेक्षण को मंजूरी, महापौर की अध्यक्षता में 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर
उनके इस बयान पर कई सदस्य नाराज हो गए। शिवसेना (यूबीटी) के सदस्य अनिल परब ने कहा कि दोषी अधिकारियों को बचाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। भले ही गगरानी सेवानिवृत्त हों, परंतु दोष सिद्ध होने पर उनका पेंशन रोका जाए और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो।
ये भी पढ़े: Nagpur अधिवेशन से बढ़ी निजी जेट चार्टर की आवाजाही, एयरपोर्ट की कमाई में आया भारी उछाल
सभापति शिंदे का हस्तक्षेप
मामला गरम होता देख सभापति राम शिंदे ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि मामला वर्ष 2012 का है और जांच की सभी रिपोर्ट उपलब्ध हैं। विधायक पर हमला हुआ है, इसलिए पुलिस में मामला दर्ज होना आवश्यक है। अंततः मंत्री शिरसाट ने घोषणा की कि जिला जाति-पड़ताल समिति की तात्कालीन उपायुक्त वृषाली शिंदे तथा अनुसंधान अधिकारी अनीता राठोड़ को निलंबित किया जा रहा है।
साथ ही गगरानी की सेवानिवृत्ति वेतन से संबंधित जानकारी की जांच की जाएगी। विधायक राठोड़ पर हुए हमलों का इस प्रकरण से संबंध है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी और संबंध पाए जाने पर आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।
Bogus caste validity buldhana officers suspended rajesh rathod attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट मैच में गजब कारनामा, बल्लेबाज ने छोड़ी गेंद लेकिन हो गया छक्का, शॉट ऐसा कि सब रह गए दंग! देखें वीडियो
Feb 21, 2026 | 11:49 PMIND vs SA: क्या संजू लेंगे अभिषेक की जगह? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग XI पर दिया बड़ा बयान
Feb 21, 2026 | 11:19 PMसीधी में बारात के दौरान बवाल, घराती-बराती भिड़े, लाठी-डंडे चले, तीन घायल
Feb 21, 2026 | 11:02 PMINDW A vs BANW A Final: खिताबी जंग में भारत के सामने बांग्लादेश, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी
Feb 21, 2026 | 10:33 PMगाजियाबाद में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, 12 लोगों में मारपीट, दो गिरफ्तार
Feb 21, 2026 | 10:29 PMट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश ठुकराया, पूरी दुनिया पर ठोक दिया 15 प्रतिशत टैरिफ
Feb 21, 2026 | 10:26 PMPAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद मुश्किल में पाकिस्तान, सेमीफाइनल का रास्ता हुआ कठिन
Feb 21, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














