हत्या या आत्महत्या? नागपुर में नाले में मिला दो दिन से गायब युवक शव, मची सनसनी

नागपुर जिले के कोंढाली थानांतर्गत बाजारगांव से शिव-अडेगांव रोड पर नागोबा मंदिर के पास एक नाले में युवक की लाश और बाइक मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि वह 3 दिन पहले अपने दोस्त की बाइक लेकर घर से निकला था।
हत्या या अत्महत्या? नागपुर में नाले में मिला दो दिन से गायब युवक शव, मची सनसनी
मृतक व नाले पड़ी बाइक
Published on
Updated on

नागपुर: नागपुर जिले के कोंढाली थानांतर्गत बाजारगांव से शिव-अडेगांव रोड पर नागोबा मंदिर के पास एक नाले में युवक की लाश और बाइक मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हो गई है। बताया जाता है कि वह 3 दिन पहले अपने दोस्त की बाइक लेकर घर से निकला था। तब से उसका कोई पता नहीं था। मंगलवार को उसकी लाश संदिग्ध स्थिति में मिलने से घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा भी हो रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार पालोरा (कोंडा) पवनी जिला भंडारा निवासी भूषण दिलीप सुपारे (27) वर्तमान में बाजारगांव में रहता था।

मिली जानकारी के अनुसार भूषण बाजारगांव की एक कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह अपने दोस्त प्रणय मधुकर देहारे (23) के साथ कंपनी के क्वार्टर में रहता था। 28 सितंबर को भूषण अपने दोस्त के दोपहिया वाहन क्र. एमएच 32 एडब्ल्यू 1962 लेकर बिना कुछ बताए निकल गया। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो दूसरे दिन उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसकी काफी खोजबीन की।

नाले में मिला शव

2 दिनों तक जब उसका कुछ पता नहीं चला तो 30 सितंबर की शाम को कोंढाली थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। मंगलवार को जेसीबी का डीजल खत्म होने से वह डीजल लेने के लिए लेने जा रहा था। इस दौरान वह शौच के लिए नाले के पास रुका तो उसे नाले में बाइक के पहिए दिखाई दिए। उसने तुरंत जेसीबी मालिक देवेन्द्र रहाटे को घटना की जानकारी दी।

रहाटे ने पुलिस पाटिल दीपक शेलार (बाजारगांव), सुनैना वाट (शिव) के माध्यम से कोंढाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव और बाइक को बाहर निकाला। भूषण के परिजन और मित्रों ने वहां पहुंचकर उसकी पहचान की। यह दुर्घटना है या और कुछ, इसे लेकर कोंढाली पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com