- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bjp Target Set For Zp Elections Names Repeated In Congress Ncp Ajit Pawar Strategy
ZP चुनाव के लिए BJP का टारगेट सेट, कांग्रेस-एनसीपी में दिग्गज होंगे रिपीट, अजित ने बना ली रणनीति
Zilla Parishad Elections: जिला परिषद चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक पार्टियों सक्रिय हो चुकी है। जिला परिषद चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी कर ली है।
- Written By: प्रिया जैस

जिला परिषद चुनाव (फाइल फोटो)
Nagpur ZP Elections: सर्कल रचना फाइनल होने के बाद अब जिला परिषद चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। चूंकि सर्कल आरक्षण भी नये सिरे से ही होने वाला है, इसलिए बेसब्री से उसका इंतजार हो रहा है। जिले में कांग्रेस, भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुख्यत: अधिक सदस्य चुनकर आते हैं। शेष पार्टियों के इक्का-दुक्का सदस्यों को ही मौका मिल पाता है।
अधिकतर या तो भाजपा या फिर कांग्रेस की सत्ता ही जिला परिषद में रही है। बीते चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व बहुमत से 32 सीटें जीतकर 58 सदस्यों वाले जिला परिषद में अपना झंडा गाड़ा था। सत्तासीन रही भाजपा केवल 14 सीटों पर सिमट ई थी। संयुक्त राष्ट्रवादी कांग्रेस के 8 सदस्य चुनकर आए थे जो कांग्रेस के साथ रहे। शेकाप, गोंगपा, शिवसेना, निर्दलीय ऐसे 1-1 सदस्य सदन में पहुंचे थे।
भाजपा ने सेट किया टारगेट
अब जिला परिषद में किसी भी तरह सत्तासीन होने का टारगेट भाजपा ने रखा है। वहीं कांग्रेस किसी भी सूरत में अपना कब्जा नहीं छोड़ना चाहती है। एनसीपी भी अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने का अथक प्रयास करेगी। सभी जीतने में सक्षम उम्मीदवारों पर ही दांव लगाएंगे। सभी प्रमुख पार्टियों के आलानेताओं ने कई बार स्पष्ट किया है कि चुनाव के समय आगे-पीछे घूमने वालों को नहीं बल्कि जनता के बीच जाकर उनका कार्य करने वालों को ही टिकट मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में दर्दनाक हादसा: खेल-खेल में चली गई बच्चे की जान, पानी समझकर 2 साल के मासूम ने पी लिया टरपेंटाइन
Nagpur: कन्हान नदी के लिए उठी आवाज, मौदा में संरक्षण दीवार और चौपाटी निर्माण को जनसमर्थन
Nagpur: खिंडसी जलाशय में ‘हैप्पी हिल्स’ का शुभारंभ, रामटेक में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
Nagpur: किट्स रामटेक का वार्षिक उत्सव, नवाचार और युवा शक्ति के के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
कांग्रेस-एनसीपी में दिग्गज होंगे रिपीट
विधानसभा चुनाव में अपना गढ़ खो देने वाली कांग्रेस व एनसीपी शरद पवार पार्टी कम से कम जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर परिषद में अपनी पूरी ताकत झोंकेगी ताकि इन स्थानीय निकाय चुनाव में तो उनकी ताकत बनी रहे। समझा जा रहा है कि अगर सर्कल आरक्षण में किसी को धक्का नहीं लगा तो कांग्रेस व एनसीपी 80 फीसदी तक अपने पूर्व पदाधिकारियों व सदस्यों को ही रिपीट करेंगी। वे नये चेहरों पर कोई जुआ खेलना नहीं चाहेंगी।
एनसीपी काटोल विधानसभा सीट की सभी सर्कल को जीतने की रणनीति पर काम कर रही है। हिंगना विधानसभा सीट पर हालांकि भाजपा ने एनसीपी के पुराने कार्यकर्ताओं को तोड़कर उसे कमजोर किया है लेकिन वह स्थानीय निकाय में यहां से भी अपनी सीटें बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
अजित गुट उतारेगा अपने उम्मीदवार
हालांकि, एनसीपी अब दो गुटों में बंट चुकी है और अजित पवार गुट जिले में जीत सकने वाली सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। हाल ही में पार्टी प्रमुख अजित पवार ने नागपुर में कार्यकर्ताओं को तगड़ी नसीहत दी थी। उन्होंने साफ कर दिया है कि चुनाव के समय चेहरा दिखाने वालों को उम्मीदवारी तो बिल्कुल नहीं मिलने वाली है। जनता के बीच जाकर कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाएं।
भाजपा में नये चेहरों को मौका
बीते चुनाव में भाजपा ने सत्ता खोई थी और उसके सिर्फ 14 सदस्य ही चुनकर आए थे। पूरे 5 वर्ष बीजेपी की जेडपी के सदन में बेहद कमजोर विपक्ष की भूमिका रही थी। विपक्ष का काम तो कांग्रेस के एक सीनियर सदस्य ने ही किया था। बाद के घटनाक्रम में एक और दिग्गज पदाधिकारी भाजपायी हो गए। बीजेपी को किसी भी सूरत में जिला परिषद में भगवा लहराना है।
यह भी पढ़ें – सबसे अधिक GST देने वाला जिला बनेगा ‘गड़चिरोली’, नितिन गडकरी ने बैनरबाज नेताओं पर कसा तंज
महायुति के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा या नहीं, यह भविष्य के गर्त में छिपा है लेकिन वह नये व सक्रिय चेहरों को उम्मीदवारी देगी। दूसरी पार्टियों से आए पूर्व पदाधिकारियों को भी उसे टिकट देना ही है। इनमें कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार पार्टी के 3-4 पदाधिकारियों का समावेश है। इस बार 57 सीटों के लिए चुनाव होगा। जिले के दिग्गज भाजपा नेता व मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी सूरत में चुनाव जीतना है।
बीजेपी इस चुनाव में युवा व नये चेहरों को सर्वाधिक मौका देने वाली पार्टी हो सकती है। कांग्रेस के असंतुष्ट गुट पर भी उसकी नजर गड़ी हुई है। चुनाव आते-आते कुछ और प्रवेश देखने को मिल सकता है। आरक्षण की घोषणाम होते ही सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के चेहरे भी स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Bjp target set for zp elections names repeated in congress ncp ajit pawar strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














