- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bjp Chandrashekhar Bawankule Targeted Shiv Sena Ubt Sanjay Raut Through Saamana Editorial
‘अक्ल का अंधा…मतलब कौन’, चंद्रशेखर बावनकुले ने ‘सामना’ के अग्रलेख पर साधा निशाना, बोले- अनाप-शनाप कहते रहते है
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में हाल ही में सामना अग्रलेख के जरिए सरकार के विरोध में कई तरह के लेख सामने आ रहे है। इस पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने निशाना साधा है और हमला बोला है।
- Written By: प्रिया जैस

चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में महात्मा ज्योतिबा फुले पर बनी फिल्म की रिलीज के संदर्भ में अग्रलेख प्रकाशित किया गया है। इसमें कुछ ब्राह्मणवादी संगठनों द्वारा विरोध का उल्लेख करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘फुले विरुद्ध फडणवीस’ दिखाते हुए घेरने का प्रयास किया गया है। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने शिवसेना यूबीटी सहित बिना नाम लिए संजय राउत को जमकर आड़े हाथ लिया।
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राज्य की जनता ने विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाया, फिर भी अक्ल ठिकाने नहीं आई। उद्धव ठाकरे की समझ में ही नहीं आ रहा है कि नए महाभारत में सोने का ढोंग करने वाला संजय बिना काम का है। सब कुछ खत्म होने के बाद इसका ध्यान आएगा लेकिन वे कुछ कर नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे कभी राज्य के मुख्यमंत्री थे। आज उनकी स्थिति ऐसी है कि इस बात पर भी विश्वास नहीं।
चंद्रशेखर बावनकुले ने साधा निशाना
‘सामना’ में बीते कुछ दिनों से जो अग्रलेख लिखे जा रहे हैं वे उद्धव ठाकरे को राजनीतिक दृष्टि से खत्म करने के लिए संजय राउत द्वारा लिखे जा रहे हैं। यह शंका खुद ठाकरे के करीबी व्यक्ति द्वारा व्यक्त की जा रही है। उन्होंने बिना नाम लिए राउत के संदर्भ में कहा कि अक्ल का अंधा…मतलब कौन, यह महाराष्ट्र की जनता अच्छी तरह जानती है। वह बिना मतलब का पोंगा, जो रोज सुबह उठकर मैं कितना ग्रेट, गंभीर व बुद्धिजीवी हूं, यह जताने का प्रयास करता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘SIR 2’ के लिए बीजेपी महाराष्ट्र की खास तैयारी, जारी की गई प्रतिनिधियों की सूची
सपा सुप्रीमो का भाजपा पर वार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लिखा- भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ
ये क्या चल रहा है इस देश में? संजय राउत का वार, बोले- संविधान का मजाक बना रही फडणवीस सरकार
नासिक मनपा में 2 सीटों पर कांग्रेस-ठाकरे गुट आमने-सामने, स्वीकृत पार्षदों पर गठबंधन में बढ़ा तनाव
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महाराष्ट्र में झगड़ा लगाने का प्रयास
बावनकुले ने कहा कि आज उसने महाराष्ट्र में झगड़ा लगाने का असफल प्रयास किया। उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। सत्ता गंवाने वाला व्यक्ति कितना दिशाहीन हो जाता है, अनाप-शनाप कहने लगता है, यह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले पर बनी फिल्म पर उसने सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निराधार आरोप किया जबकि फडणवीस की महायुति सरकार ने ही क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले व क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले को ‘भारत रत्न’ देने की सिफारिश विधानसभा में प्रस्तावित कर केन्द्र सरकार से की है। जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने इस संदर्भ में कुछ नहीं किया। अब उनके चेले-चपाटे ‘फुले विरुद्ध फडणवीस’ का आरोप लगा रहे हैं।
Bjp chandrashekhar bawankule targeted shiv sena ubt sanjay raut through saamana editorial
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
झारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई चार्टर्ड प्लेन, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO
Feb 23, 2026 | 11:00 PMहेटमायर का तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, सुपर-8 में कैरेबियाई टीम की प्रचंड जीत
Feb 23, 2026 | 10:52 PMमऊ में बंदर ने बिल्ली के बच्चे को सीने से लगाया, वीडियो देख लोग भावुक और चिंतित
Feb 23, 2026 | 10:51 PMनेपाल में भी चला BHIM UPI, भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने किया सफल पेमेंट
Feb 23, 2026 | 10:37 PMरोजे में गलती से पी लिया पानी? तो क्या अब रोजा जारी रख सकते हैं? यहां जानिए सटीक जवाब।
Feb 23, 2026 | 10:26 PMएनएससीआई डोम में अजित पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि, अजित दादा के सपने को मिलकर पूरा करेंगे: फडणवीस
Feb 23, 2026 | 10:15 PMT20 World Cup में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
Feb 23, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














