- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Baghnakh Exhibition Payment Delay Nagpur Central Museum
बाघनख चमका-पर बिल अटके, ठेकेदारों पर प्रशंसा की बौछार, लेकिन सरकार ने अब तक नहीं दी राशि
Baghnakh: छत्रपति शिवाजी महाराज का ऐतिहासिक बाघनख नागपुर के केंद्रीय संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया। ठेकेदारों ने काम समय पर पूरा किया, सरकार ने प्रशंसा तो की लेकिन ₹6.5 करोड़ के बिल अब भी अटके हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

बाघनख चमका-पर बिल अटके (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: छत्रपति शिवाजी महाराज का ऐतिहासिक बाघनख (बाघ के पंजे के आकार का हथियार) नागपुर के केंद्रीय संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है। इस दुर्लभ प्रदर्शन के लिए संग्रहालय के सभागार को अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था और ऐतिहासिक वस्तुओं के संरक्षण हेतु आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया था। यह कार्य सीमित समय में पूरा करने की चुनौती राज्य के पुरातत्व वस्तु संग्रहालय निदेशालय, केंद्रीय संग्रहालय के अधिकारियों, जिला प्रशासन और ठेकेदार सभी ने मिलकर सफलतापूर्वक पूरी की।
परिणामस्वरूप बाघनख का प्रदर्शन शानदार रहा। हालांकि, अब ठेकेदार की मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है। सरकार ने तो उसकी सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र जरूर दिया, लेकिन अब तक भुगतान का एक रुपया भी जारी नहीं किया गया है, जिससे वह आर्थिक संकट में फंस गया है।
राज्य सरकार की सराहना
नागपुरवासियों को शिवकालीन बाघनख देखने का ऐतिहासिक अवसर मिला, जिसके लिए राज्य सरकार की व्यापक सराहना हुई। इस बीच, केंद्रीय संग्रहालय के सभागार का रूपांतरण करने के लिए पुरातत्व वस्तु संग्रहालय निदेशालय ने कम समय में निविदा जारी की थी। ठेकेदार ने सभागार में एसी, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, ऐतिहासिक तलवारें व ढालें रखने हेतु कांच के स्टैंड, ध्वनिरोधक (साउंडप्रूफ) तकनीक सहित सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराईं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
स्क्रूटिनी से महावैट पोर्टल तक, व्यापारियों ने उठाए GST और प्रोफेशन टैक्स की समस्याएं
नागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़
7 फरवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों बाघनख प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन किया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी आम नागपुरवासियों के लिए इस आयोजन की प्रशंसा की। सात महीने तक नागपुर में प्रदर्शित रहने के बाद अब बाघनख को कोल्हापुर भेजा गया है।
बिल अब भी मुंबई स्थित पुरातत्व वस्तु संग्रहालय निदेशालय के पास लंबित
कोल्हापुर में भी इसी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराईं गई थीं, जिनका भुगतान संबंधित ठेकेदार को मिल चुका है। परंतु नागपुर में कार्य करने वाले ठेकेदार के साढ़े छह करोड़ रुपये के बिल अब भी मुंबई स्थित पुरातत्व वस्तु संग्रहालय निदेशालय के पास लंबित हैं।
केंद्रीय संग्रहालय के अधिकारियों ने काम पूरा होते ही यानी मार्च 2025 में बिल प्रस्तुत कर दिए थे। अधिकारियों ने बार-बार फॉलोअप भी किया, परंतु अब तक भुगतान जारी नहीं हुआ है।
ये भी पढ़े: गांव व शहर में राजनीतिक माहौल गर्माया, अब ‘गलती कर दी’ कहकर घूम रहे मतदाता
क्या कहा केंद्रीय संग्रहालय अभिरक्षक ने…
केंद्रीय संग्रहालय अभिरक्षक मयूरेश खडके ने कहा कि “केंद्रीय संग्रहालय के सभागार के कार्य के बिल सरकार को प्रस्तुत किए गए हैं। इस संबंध में सरकारी स्तर पर कार्यवाही चल रही है।”
Baghnakh exhibition payment delay nagpur central museum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को मारने के लिए अमेरिका ने खर्च किए इतने बिलियन डॉलर, CIA ने दी थी सटीक जानकारी
Mar 03, 2026 | 02:23 PMक्या अब WhatsApp होगा पेड? जानिए नए प्रीमियम प्लान में क्या मिलेगा खास और क्या देना पड़ेगा पैसा
Mar 03, 2026 | 02:17 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई
Mar 03, 2026 | 02:12 PMअलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PMअमेरिकी इंटरसेप्टर मिसाइलों पर संकट… क्या ईरान के हमलों को रोकने में खत्म हो जाएगा जखीरा?
Mar 03, 2026 | 02:10 PMमंगलवार के दिन गलती से भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना मंगल-दोष का है खतरा!
Mar 03, 2026 | 02:09 PMविजय देवरकोंडा ने दुल्हन रश्मिका मंदाना को गोद में उठाया, संगीत नाइट की तस्वीरों ने जीता दिल
Mar 03, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













