-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vidarbha Ranji Harsh Dubey Absence Spin Bowling Analysis
रणजी ट्रॉफी: तमिलनाडु के खिलाफ जीत से चूकी टीम, दो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स के संयोजन से संतुलन पर असर
- Written By: आंचल लोखंडे
Harsh Dubey: रणजी ट्रॉफी में विदर्भ टीम को हर्ष दुबे की गैरमौजूदगी का असर झेलना पड़ रहा है। टीम की स्पिन बॉलिंग में संतुलन की कमी और विविधता पर विशेषज्ञों ने सवाल उठाए ।

हर्ष दुबे और स्पिन बॉलिंग का अभाव (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Sport News: रणजी ट्रॉफी सत्र 2025-26 में पूर्व चैम्पियन विदर्भ की शानदार शुरुआत के बाद टीम का विजयी क्रम थम गया है। पहले मुकाबले में नगालैंड को हराने के बाद टीम लगातार दो मैच ड्रॉ खेलने पर मजबूर हुई है। तमिलनाडु के खिलाफ हालिया मुकाबले ने विदर्भ की गेंदबाजी रणनीति पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
टीम ने इस मैच में दो स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजों के साथ उतरने का निर्णय लिया, लेकिन चौथे दिन विकेट निकालने की स्थिति में यह संयोजन नाकाम रहा। हर्ष दुबे की गैरमौजूदगी में विदर्भ का स्पिन अटैक न केवल कमजोर पड़ा, बल्कि उसमें विविधता की कमी भी साफ झलकी। वहीं, इस मैच में राइट-आर्म लेगब्रेक और ऑफ स्पिन गेंदबाज की कमी भी उजागर हुई।
तमिलनाडु के खिलाफ फंसा मुकाबला
कोयंबटूर में 1 से 4 नवंबर तक खेले गए मैच के अंतिम दिन तमिलनाडु को जीत के लिए 204 रनों की जरूरत थी, जबकि विदर्भ को 10 विकेट लेने थे। पूरे दिन कड़ी मेहनत के बावजूद टीम केवल छह विकेट ही ले सकी और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
दुबे की कमी खल रही, गेंदबाजी में संतुलन नहीं
मीडियम पेसर प्रफुल्ल हिंगे ने एक छोर से शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें आवश्यक सहयोग नहीं मिला, जिससे टीम दबाव नहीं बना सकी। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले नचिकेत भूते दूसरी पारी में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके, जबकि पार्थ रेखड़े सिर्फ एक विकेट ले पाए। दूसरे लेफ्ट-आर्म स्पिनर अक्षय कर्णेवार भी दोनों पारियों में असर छोड़ने में नाकाम रहे।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि टीम के पास कोई राइट-आर्म लेगब्रेक या ऑफ स्पिन विकल्प होता, तो आखिरी दिन की पिच पर अटैकिंग गेंदबाजी से जीत संभव थी।
टीम में विविधता का अभाव
विदर्भ की मौजूदा टीम में इस समय राइट-आर्म लेगब्रेक स्पिनर का अभाव है। टीम पूरी तरह स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स जोड़ी पर निर्भर होकर खेल रही है। ऐसे में जब तेजी से विकेट लेने की जरूरत होती है, तो टीम के पास ‘अटैकिंग स्पिन’ का विकल्प नहीं बचता।
हर्ष दुबे और स्पिन बॉलिंग का अभाव
क्रिकेट विश्लेषकों के मुताबिक, लेगब्रेक स्पिनर स्वभाव से आक्रामक होता है और विकेट हासिल करने के लिए जोखिम लेता है, जबकि लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज आमतौर पर कंट्रोल और रन रोकने पर ध्यान देता है।
हर्ष दुबे की गैरमौजूदगी से पड़ा असर
टीम के प्रमुख ऑलराउंडर और स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हर्ष दुबे ने पिछले सत्र में रणजी इतिहास के सर्वाधिक विकेट चटकाए थे। इस सत्र के पहले ही मैच में उन्होंने नगालैंड के खिलाफ दोनों पारियों में छह विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी।
दुबे फिलहाल इंडिया ‘ए’ टीम के साथ हैं, जिससे विदर्भ को उनके अनुभव और आक्रमण दोनों की कमी खल रही है। उनकी अनुपस्थिति में विदर्भ का स्पिन विभाग अनुभवहीन और एकरूपी नजर आ रहा है।
ये भी पढ़े: ‘हाइड्रोजन बम निकला फुसकी’, CM फडणवीस बोले- राहुल गांधी का एजेंडा लोकतंत्र को कमजोर…
टेबल में दूसरे स्थान पर खिसका विदर्भ
झारखंड और तमिलनाडु के खिलाफ मैच ड्रॉ रहने से शीर्ष पर चल रही विदर्भ टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। विदर्भ एक जीत और दो ड्रॉ के साथ 13 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, जबकि झारखंड दो जीत और एक ड्रॉ के साथ 15 अंकों पर पहले स्थान पर है। हालांकि यह रणजी सत्र का शुरुआती चरण है, इसलिए अंकतालिका में अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
क्या विकल्प पर होगा विचार?
लगातार दो ड्रॉ मैचों के बाद विदर्भ के गेंदबाजी संयोजन पर चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि टीम को आगे के मुकाबलों में स्पिन अटैक में विविधता लाने की जरूरत है। यदि हर्ष दुबे की वापसी जल्द नहीं होती, तो चयनकर्ताओं को राइट-आर्म लेगब्रेक या ऑफ स्पिन विकल्प पर भी विचार करना चाहिए।
Vidarbha ranji harsh dubey absence spin bowling analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













