-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- B Pharmacy College Option Form Applications Filled Till 27th September
B. Pharm: महीनों इंतजार के बाद निकला ‘ऑप्शन’ का मुहूर्त, 27 सितंबर तक भरे जाएगे आवेदन
- Written By: प्रिया जैस
B. Pharmacy Admissions: बी. फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मुहूर्त आखिरकार निकल आया। महीनों के इंतजार के बाद सीईटी सेल ने आखिरकार प्रवेश प्रक्रिया कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

बी.फार्मसी प्रवेश (AI Generated Photo)
B. Pharmacy: इस वर्ष राज्यभर के 54,921 छात्रों की अंतिम सूची घोषित की गई है। अब ये छात्र 25 से 27 सितंबर तक प्रवेश के लिए ‘कॉलेज ऑप्शन’ भर सकेंगे। इसके बाद पहली प्रवेश सूची 29 सितंबर को घोषित की जाएगी और पूरी प्रवेश प्रक्रिया 12 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद शैक्षणिक वर्ष शुरू होगा। फार्मेसी संस्थानों को हर वर्ष फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) से मंजूरी लेनी होती है।
इससे हर वर्ष कुछ देरी होती है। इस बार प्रवेश की समय सीमा बार-बार बढ़ने से छात्रों में असमंजस का माहौल था। इस बार भी प्रवेश कार्यक्रम में 2 से 3 महीने की देरी के कारण शैक्षणिक सत्र देरी से शुरू होगा। प्रवेश के 4 राउंड होंगे जिन छात्रों को प्रत्येक दौर में प्रवेश मिला है उन्हें अपने लॉगिन के माध्यम से अपनी पसंद के अनुसार प्रवेश स्वीकार करना होगा।
इसके लिए 2 विकल्प उपलब्ध हैं। ‘फ्रीज’ या ‘बेटरमेंट’ के माध्यम से प्रवेश निश्चित होंगे। यदि छात्र को मिला कॉलेज पसंद है तो वह फ्रीज विकल्प चुनकर उस सीट को सुरक्षित कर सकता है। अगर छात्र को अगले राउंड में बेहतर कॉलेज मिलने की उम्मीद है तो उसे बेटरमेंट विकल्प चुनना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, बिना UGC NET भी बन सकते हैं सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, जानें प्रक्रिया
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई तक करें आवेदन
UPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
डी. फार्मेसी की अब तक प्रक्रिया नहीं
यदि पहली पसंद का कॉलेज मिल जाता है तो प्रवेश स्वतः ‘ऑटो-फ्रोजन’ हो जाएगा और ऐसे छात्र अगले राउंड में भाग नहीं ले पाएंगे। सीईटी सेल ने स्पष्ट किया है कि गलत दस्तावेज जमा करने पर छात्रों को प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा। पिछले वर्ष भी बी. फार्मेसी प्रवेश प्रक्रिया में ऐसी ही समस्या आई थी। देर से प्रवेश और विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण प्रवेश में देरी हुई थी। हालांकि बी. फार्मेसी के लिए ऑप्शन फार्म भरने की तिथि तो घोषित हो गई है लेकिन डिप्लोमा इन फार्मेसी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
- 55 कॉलेज नागपुर विभाग में
- 4,030 सीटें उपलब्ध
- 88 कॉलेज डी. फार्मेसी के
- 5,100 सीटें हैं उपलब्ध
अब तक 33,000 छात्रों ने आवेदन किया है। कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया अभी तक नहीं हुई है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य के फार्मेसी डिप्लोमा संस्थान 24 सितंबर तक सभी प्रवेश सूचनाएं अपडेट कर दें। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए फार्मेसी में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों की मान्यता की प्रक्रिया फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के माध्यम से चल रही है।
यह भी पढ़ें – 430 वस्तुओं पर GST विभाग की पैनी नजर, ‘नवभारत’ के साथ मुख्य आयुक्त संदीप पुरी की खास बातचीत
छात्रों के साथ मानसिक खिलवाड़
नागपुर विभाग के अंतर्गत आने वाले 6 जिलों में बी. फार्मेसी के कुल 55 कॉलेज हैं। इनमें 4,030 सीटें उपलब्ध हैं। अब ऑप्शन फार्म की तिथि घोषित होने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है लेकिन शैक्षणिक सत्र में देरी से दिक्कतें भी आएंगी। सीईटी के माध्यम से होने वाले अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। केवल फार्मेसी ही अब तक बचा हुआ है। छात्र पिछले 5-6 महीनों से प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह एक तरह से छात्रों के साथ मानसिक रूप से खिलवाड़ ही है। डी।फार्मेसी की विभाग में 88 संस्थाएं हैं। इनमें 5,100 सीटें उपलब्ध हैं।
B pharmacy college option form applications filled till 27th september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में 254 एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई से भूमाफियाओं में मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 01:28 PMमध्यप्रदेश में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
Jul 15, 2026 | 01:27 PMJagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













