- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Record Engineering Admissions Colleges 2025 Rejoice Mumbai Ranks Second
इंजीनियरिंग में अब तक के रिकॉर्ड एडमिशन, कॉलेजों में खुशी की लहर, मुंबई का दूसरा स्थान
महाराष्ट्र में अब तक इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए रिकॉर्ड 1 लाख से ज्यादा सीटों पर एडमिशन हो चुके है। विश्वविद्यालयों में प्रवेश के अनुसार सावित्रीबाई फुले पुणे विवि में सबसे अधिक प्रवेश हुए।
- Written By: प्रिया जैस

इंजीनियरिंग में प्रवेश (फाइल फोटो)
Career News: राज्य में अब तक इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए रिकॉर्ड 1 लाख 66 हजार 746 सीटों पर प्रवेश हुए। विश्वविद्यालयों में प्रवेश के अनुसार सावित्रीबाई फुले पुणे विवि में सबसे अधिक प्रवेश हुए जबकि नागपुर विवि से संलग्नित कॉलेजों में 15,950 छात्रों ने प्रवेश लिया। करीब 1,500 सीटें ही खाली रह गईं। हर वर्ष की तुलना में इस बार अच्छे प्रवेश होने से कॉलेजों में खुशी लौट आई है।
इस बार लड़कों की तुलना में प्रवेश लेने वाली लड़कियां भी लगभग समान हैं। इस बार इंजीनियरिंग प्रवेश में पांच दौर की प्रक्रिया की गई। सीटें बढ़ने के साथ ही छात्रों का सबसे अधिक रुझान कम्प्यूटर और एलाइड ब्रांच की ओर ज्यादा रहा। लगभग सभी कॉलेजों में इन दोनों ब्रांच की सीटें भर गई हैं। सिविल, मैकेनिकल जैसी कुछ ही ब्रांच में सभी सीटें नहीं भर पाईं लेकिन मौजूदा स्थिति समाधानकारक मानी जा रही है।
मुंबई का दूसरा स्थान
मुंबई विवि से संबद्ध कॉलेजों की 36 हजार 775 सीटों में से 29 हजार 998 सीटें भर चुकी हैं। हालांकि छात्रों की संख्या के मामले में मुंबई विवि दूसरे स्थान पर है लेकिन 6 हजार 777 सीटें खाली हैं। इस वर्ष राज्य भर के 372 इंजीनियरिंग कॉलेजों में डिग्री पाठ्यक्रमों के पहले वर्ष में 2 लाख 2 हजार 883 सीटें उपलब्ध हुई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
CBSE New Language Rule 2026: कक्षा 9 से 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य, जानें नया नियम और गणित-विज्ञान में क्या बदला
UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 23,213 शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, जल्द शुरू होगी चयन प्रक्रिया
MCL Recruitment 2026: 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए 500 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
नागपुर: मानसून पूर्व नाला सफाई के लिए मनपा की समीक्षा बैठक, विधायक नितिन राऊत ने अधिकारियों की ली क्लास
प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पुणे विवि के पास उपलब्ध 70 हजार 420 सीटों में से 9 हजार 938 यानी 14 प्रतिशत सीटें खाली रह गईं। पुणे के बाद डॉ. बाबासाहब आंबेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (बाटू) लोनेरे में 43 हजार 509 सीटें उपलब्ध थीं। 13,551 सीटें खाली रहीं और छात्रों ने 29,858 सीटों पर प्रवेश लिया।
35,900 सीटें खाली रहीं
राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 15,950 छात्रों ने प्रवेश लिया। सभी कॉलेजों में कुल 17,451 सीटें उपलब्ध हुई थीं। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में कुल 1,66,746 छात्रों ने प्रवेश लिया। इंजीनियरिंग के किसी भी डिग्री कोर्स में यह अब तक का सबसे अधिक प्रवेश है। फिर भी राज्य भर में 35,900 सीटें खाली रह गईं।
यह भी पढ़ें – D.Ed की 37 सीटें रह गई खाली, बदलने लगी तस्वीर, 487 में से 450 सीटें भरी, इन क्षेत्रों में घटा रुझान
इस वर्ष इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में अच्छे प्रवेश हुए हैं। छात्रों का रुझान बढ़ा है। लड़कों की तरह ही लड़कियों ने भी अधिक प्रवेश लिया है। कम्प्यूटर और एलाइड ब्रांच को लेकर छात्रों का आकर्षण अधिक देखने को मिला। उच्च शिक्षा में युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है। यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है।
– डॉ. संजय बडजाते, प्राचार्य एसबी जैन कॉलेज
इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में अच्छे प्रवेश हुए हैं। सभी कॉलेजों में लगभग सभी ब्रांच में सीटें भरी हैं। भविष्य में अच्छे रोजगार की संभावना को देखते हुए अभिभावकों सहित छात्रों ने पाठ्यक्रम के प्रति विश्वास दिखाया है। कम्प्यूटर और इससे संबंधित ब्रांच में सबसे अधिक प्रवेश हुए हैं।
– डॉ. सचिन उंटवाले, संचालक रायसोनी इंजीनियरिंग कॉलेज
Record engineering admissions colleges 2025 rejoice mumbai ranks second
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अशोक खरात केस के 2 महीने पूरे नहीं; महाराष्ट्र में अब तक 35 ढोंगी बाबाओं पर मामला दर्ज, अंनिस ने जताई चिंता
May 17, 2026 | 11:08 AMCentral Railway में नकली इलेक्ट्रिक उपकरण घोटाला उजागर, यात्रियों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़
May 17, 2026 | 11:07 AMIndia Netherlands Agreements: पीएम मोदी की यात्रा में सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन समेत 17 समझौतों पर मुहर
May 17, 2026 | 11:04 AMराजधानी में सफर महंगा; 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम, दिल्ली में पहली बार CNG 80 पार, आम आदमी की उड़ी नींद
May 17, 2026 | 10:59 AMयवतमाल क्राइम: नाबालिग पीड़िता मामले में पुसद न्यायालय सख्त, आरोपी को 10 साल की सजा
May 17, 2026 | 10:59 AMटेलीग्राम PDF से लेकर सीक्रेट क्लासेस तक! NEET पेपर लीक के 9 आरोपी गिरफ्तार, CBI को अब तक क्या-क्या पता चला?
May 17, 2026 | 10:56 AMThane Borivali Underground Tunnel Project ने पकड़ी रफ्तार, घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
May 17, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














