-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Asha Bhosle Nagpur Memories Shubhada Fadnavis Tribute Anecdotes
लता दीदी की नकल उतार सबको हंसाती थीं आशाताई, शुभदा फडणवीस ने सुनाए अनसुने किस्से, कहा- नागपुर से रहा खास नाता
- Written By: प्रिया जैस
Asha Bhosle Nagpur Visit: नागपुर की यादों में 'आशा'। शुभदा फडणवीस ने बताए 'मोठी टिकलीबाई' के रोचक किस्से। यशवंत स्टेडियम से सप्तक के मंच तक, आशा जी का नागपुर से था खास लगाव।

आशा भोसले के साथ शुभदा फडणवीस (सौजन्य-नवभारत)
Asha Bhosle Nagpur Connection: रविवार को सुरों की रानी आशा भोसले का निधन हो गया। उनके नागपुर से जुड़े कई किस्से हैं। वरिष्ठ साहित्यकार शुभदा फडणवीस ने उन्हें याद करते हुए नागपुर के साथ जुड़े पलों के बारे में बताया। शुभदा ने बताया कि वर्ष 2008 में आधार, जीवनगानी मुंबई और मैत्री परिवार द्वारा आयोजित आशा भोसले के कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
उनके साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध भी काफी अच्छे थे। भोसले मुझे ‘मोठी टिकलीबाई’ कहकर बुलाती थीं। वे दिन बहुत ही स्वप्निल और उत्साहवर्धक थे। पिछले वर्ष आशा भोसले (Asha Bhosle) सरसंघचालक डॉ. मोहन भगवत से मिलने आई थीं। हालांकि वे थकी हुई थीं लेकिन बेहद ऊर्जावान थीं।
वे चुटकुले सुनाकर लोगों को हंसाती थीं और खूब हंसती थीं। वे लता मंगेशकर की नकल भी करती थीं। उनका व्यक्तित्व बेहद जीवंत था। हम साथ में लक्ष्मीनगर स्थित होटल में खाना खाने गए थे। उस समय उनका पोता उनके साथ था। आशुतोष शेवालकर ने आशा भोसले को याद करते हुए बताया कि हम घर पर अमर भक्ति गीतों पर चर्चा किया करते थे। हमें उनकी सुरीली आवाज में अनेक गीत सुनने का अमूल्य सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
नागपुर मानसून की तैयारी: महापौर नीता ठाकरे सख्त; नालों, गटर और सार्वजनिक कुओं की सफाई के दिए निर्देश
वह शाम हमेशा रहेगी याद : अलोनी
विदर्भ साहित्य संघ के पूर्व ग्रंथ संचालक विवेक अलोनी ने बताया कि यशवंत स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम ने मुझे सुरों की रानी आशा भोसले (Asha Bhosle) से मिलने का अवसर दिया। सात सुरों पर उनकी महारत और मौन में डूबे श्रोताओं का भाव आज भी मेरी स्मृति में अंकित है। वह एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली शाम थी। वह शाम हमेशा याद रहेगी जब सुरों की रानी जिन्होंने सुरों पर अपना प्रभुत्व जमाया, भव्य मंच पर गा रही थीं।
यह भी पढ़ें – आखिरी बार गुनगुनाती आशाताई…मंत्री आशीष शेलार की वो पोस्ट, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं
उनके मराठी गीत आज भी यादगार
सप्तक के प्रमुख विलास मानेकर ने बताया कि सप्तक ने अप्रैल 1989 में ‘स्वर्गगंधा’ कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में आशा भोसले, हरिहरन और सुदेश भोसले भी उपस्थित थे। इसके बाद अप्रैल 1997 में सप्तक, वीसा संघ और दीनानाथ स्मृति प्रतिष्ठान ने नागपुर में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था। उस समय आशा भोसले द्वारा गाए गए मराठी गीत आज भी याद किए जाते हैं।
Asha bhosle nagpur memories shubhada fadnavis tribute anecdotes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हॉस्टल के फोन पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, घरवालों से बात करते ही छलक पड़े आंसू; VIDEO ने लोगों को किया भावुक
Jul 14, 2026 | 06:43 PMजबलपुर: मिलावटखोर घर में बना रहा था नकली DAP, कृषि विभाग में छापा मारकर जब्त की 22 बोरी नकली खाद
Jul 14, 2026 | 06:36 PM20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन, सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही वापसी
Jul 14, 2026 | 06:35 PMरथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
Jul 14, 2026 | 06:34 PM19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान
Jul 14, 2026 | 06:30 PMपंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, सुनवाई छह सप्ताह के लिए स्थगित; लंबित मामले का दिया हवाला
Jul 14, 2026 | 06:28 PMBihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
Jul 14, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














