Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती चोरी मामला: न्यायाधीशों के घरों में चोरी पर HC सख्त, सुरक्षा ऑडिट में गड़बड़ी पर राज्य से मांगा जवाब

Nagpur Security Audit Irregularities: अमरावती में न्यायाधीशों के घरों में चोरी पर हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। सुरक्षा ऑडिट की प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सरकार से जवाब मांगा गया है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 05, 2026 | 01:35 PM

नागपुर हाई कोर्ट,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Court Staff Security Issue: अमरावती जिले के कांतानगर इलाके में न्यायाधीशों और न्यायालयीन कर्मचारियों के घरों में हुई चोरी की घटनाओं की उच्च न्यायालय ने गंभीरता से दखल ली है और स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दर्ज की है। सोमवार को न्यायमूर्ति अनिल किलोर और न्यायमूर्ति राज वाकोडे की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई अदालत के निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने न्यायाधीशों के बंगलों, न्यायालयीन कर्मचारियों के घरों और कार्यालयों के सुरक्षा ऑडिट का लेखा-जोखा अदालत के सामने प्रस्तुत किया।

हालांकि, उच्च न्यायालय ने ऑडिट के लिए गठित समिति की चयन प्रक्रिया में भारी विसंगतियों पर आपत्ति जताते हुए राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। अदालत ने टिप्पणी की है कि ऑडिट समिति में कहीं तो सह-आयुक्त (जॉइंट कमिश्नर) स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया गया है, जबकि कहीं केवल
न्यायालय के लिपिक (क्लर्क) का नाम दे दिया गया है जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

अमरावती में विशेष रूप से जजों के आवासों को बनाया था निशाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने अमरावती जिले के कांतानगर क्षेत्र को विशेष रूप से लक्ष्य बनाया या जहां उन्होंने न्यायाधीशों के निवासों के साथ-साथ न्यायालयीन कर्मचारियों के घरों में भी सेंधमारी की थी।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला में रूह कंपा देने वाली वारदात: शक के चलते पिता ने 8 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद पर किया वार

तीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर

Free Uniform Scheme Maharashtra: सरकारी स्कूलों में बंटेगी ड्रेस; गुणवत्ता खराब होने पर स्कूल समिति जिम्मेदार

Sambhajinagar Development Plan: नए निवेश से बदलेगा शहर; जी. श्रीकांत ने विकास के लिए मांगा नागरिकों का साथ

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने राज्य के मुख्य सचिव और अन्य को प्रतिवादी बनाकर नोटिस जारी किया है, साथ ही अदालत ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि संबंधित दस्तावेज “न्याय मित्र’ को सौंपे जाएं। इस याचिका में अदालत की सहायता के लिए एडवोकेट वेद देशपांडे को न्याय मित्र’ नियुक्त किया गया।

चारों क्षेत्रों का सुरक्षा ऑडिट पूरा

सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया गया कि पुलिस महानिदेशक ने कोल्हापुर, मुंबई, गोवा और नागपुर इन चारों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले न्यायालयों, न्यायाधीशों के आवासों और कर्मचारियों के घरों का सुरक्षा ऑडिट पूरा कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-तीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर

महत्वपूर्ण बात यह है कि अमरावती की घटना के बाद जैसे हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है उसी प्रकार की याचिकाएं औरंगाबाद और मुंबई खंडपीठ में भी प्रलंबित हैं। इतना ही नहीं, इससे पहले वर्ष 2021 में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस तरह की घटनाओं का संज्ञान लिया।

Amravati theft judges houses nagpur high court suo motu security audit irregularities

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 01:35 PM

Topics:  

  • High Court
  • Law and Order
  • Maharashtra News
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.