

Nagpur Devendra Fadnavis Statement: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में कांग्रेस की कमजोर स्थिति के चलते उसके कार्यकर्ताओं के प्रति सहानुभूति जताई। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र में स्थिति फिलहाल काफी कमजोर है।
हालांकि यह उनका आंतरिक मामला है और उन्हें ही इस पर निर्णय लेना चाहिए लेकिन एक राजनीतिक प्रतिनिधि के रूप में जब मैं इतने पुराने दल की स्थिति देखता हूं, तो उसके कार्यकर्ताओं के प्रति सहानुभूति होती है। वे नागपुर में बोल रहे थे।
इस सवाल पर कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चिंतित हैं कि हर चुनाव में वे पिछड़ जाते हैं। इस पर सीएम ने यह टिप्पणी की। पंजाब के सीएम भगवंत मान के शराब पीकर विधानसभा में आने वाला वीडियो वायरल होने पर सीएम ने कहा कि मैंने उनका वीडियो देखा है, जिसमें वे सामान्य स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं।
शिवसेना के मंत्री शिरसाट व उदय सामंत ने कहा कि अगला चुनाव भाजपा व शिवसेना अलग-अलग लड़ेगी, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना में आधिकारिक रूप से बोलने का अधिकार केवल एकनाथ शिंदे की है। यदि वे कोई बयान देते हैं, तो उस पर सवाल मुझसे पूछा जाना चाहिए, शिरसाट और उदय समेत के बयान के विषय में भाजपा प्रवक्ता अधिक जानकारी देंगे। जातीय उपवर्गीकरण के संबंध में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हमने लोगों को अपनी राय रखने के लिए समय दिया है।
यह प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार हो रही है। इसके लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत न्यायाधीका की एक सदस्यीय समिति बनाई गई थी। जिसने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। अब नागरिकों से सुझाव और आपत्तियां ली जाएंगी।