Sambhajinagar Development Plan: नए निवेश से बदलेगा शहर; जी. श्रीकांत ने विकास के लिए मांगा नागरिकों का साथ
Sambhajinagar Development Plan: संभाजीनगर में औद्योगिक निवेश की नई लहर के बीच प्रशासन और उद्योग जगत ने हाथ मिलाया है। जी. श्रीकांत ने पूरे क्षेत्र को 'मेट्रो' के रूप में विकसित करने का विजन साझा किया।
- Written By: केतकी मोडक
जी. श्रीकांत (सोर्स सोशल मीडिया)
Chhattrapati Sambhajinagar Metro Vison Development Plan: वर्ष 1980 के दशक की औद्योगिक क्रांति के बाद अब एक बार फिर छत्रपति संभाजीनगर में बड़े पैमाने पर निवेश की नई लहर देखने को मिल रही है। तेजी से बदलते औद्योगिक और आधारभूत परिदृश्य के बीच शहर अब विकास की ऐसी दिशा में आगे बढ़ चुका है, जहां रुकना संभव नहीं है। यह विश्वास विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने यहां व्यक्त किया।
हाल ही में नियुक्त विभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त के स्वागत के अवसर पर ‘सीएसएन फर्स्ट’ संस्था द्वारा 2 मई को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन, उद्योग जगत के बीच समन्वय से विकास को गति देना था।
डीएम गौड़ा का विकास में भागीदारी का आश्वासन
जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने शहर के विकास में प्रशासन की पूर्ण भागीदारी का आश्वासन दिया वहीं मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे कार्यक्रम का संचालन तेजल वकील ने किया चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिनव शर्मा ने ‘सीएसएन एप’ की जानकारी देते हुए नागरिकों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने की पहल साझा की अंत में बालकृष्ण भाकरे ने आभार माना।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
नागपुर की नरक जैसी सड़कों से परेशान बुजुर्ग का बड़ा कदम; हाई कोर्ट के जज को पत्र लिख लगाई न्याय की गुहार
भंडारा में 283 स्कूल बसों और वैनों की जांच, RTO को मिले कई नियम उल्लंघन
ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो-5 कॉरिडोर के लिए 84.34 करोड़ का टेंडर जारी; 2026 के अंत तक शुरू होगी यात्री सेवा
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का विशेष सम्मान किया गया। डॉ. रामचंद्र भोगले और नंदकिशोर कागलीवाल को मानद उपाधि मिलने पर सम्मानित किया गया उमेश दाशरथी को जापान में ‘टीपीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड’ प्राप्त करने पर सराहा गया ऋषि बागला को सीआईआई वेस्टर्न रीजन के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए तथा डॉ. मुकुंद कुलकर्णी को पीएचडी पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया इसके अलावा निलेश मित्तल को विश्वस्तरीय टेबल टेनिस एरिना स्थापित करने, प्रीतीश चटर्जी को राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार तथा सतीश लोणीकर को रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़े: Sambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका
पूरे क्षेत्र को मेट्रो का स्वरूप देने पर जोर
- विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने अपने संबोधन में कहा कि विकास केवल शहर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे क्षेत्र को ‘मेट्रो क्षेत्र’ के रूप में विकसित किया जाना आवश्यक है।
- उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में औद्योगिक निवेश के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं में भी व्यापक निवेश होगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों का भी संतुलित विकास संभव होगा।
- उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन, उद्योग और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से शहर का विकास निरंतर गति से आगे बढ़ेगा।
- कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के अध्यक्ष रितेश मिश्रा ने विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी।
- इनमें क्लीन एंड ग्रीन अभियान, पार्क विकास, कैलाशनगर श्मशान सौंदर्याकरण, एनजीओ भवन परियोजना तथा आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन से जुड़े प्रयास शामिल हैं।
- उन्होंने नागरिक सहभागिता को विकास की मुख्य शक्ति बताया।
