नागपुर से उड़ानें घटीं, हवाई किरायों ने छुआ आसमान, दिल्ली-मुंबई रूट पर टिकट महंगे; यात्रियों की बढ़ी मुश्किले
Nagpur Airport Travel Cost: नागपुर एयरपोर्ट से कई उड़ानें कम होने के बाद प्रमुख शहरों के हवाई किरायों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यात्रियों को कम विकल्प और अधिक खर्च का सामना करना पड़ रहा है।
- Written By: अंकिता पटेल
हवाई किराया, नागपुर एयरपोर्ट, फ्लाइट रद्द,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Airport Flight Reductions: नागपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी और एयरलाइंस की बढ़ती ऑपरेटिंग कॉस्ट की वजह से 1 जून से नागपुर एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए फ्लाइट्स कम कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को कम ऑप्शन और ज्यादा किराये का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई व बेंगलुरु अन्य स्थानों की फ्लाइट रद्द व कम करने से हवाई यात्रियों को तगड़ा झटका लग रहा है।
नागपुर से दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता और इंदौर के किराये में इजाफा हो गया है। नागपुर से दिल्ली के लिए 2 जून का किराया जहां 25,954 रुपये पर पहुंचा गया वहीं 3 जून को 19,339 रुपये किराया बताया जा रहा है। इसी तरह 2, 3 व 4 जून को नागपुर से मुंबई का किराया 12,060 रुपये चल रहा है। वहीं गोवा जाने वालों को जमकर झटका लग रहा है।
व्यवसायियों की चिंता बढ़ी
व्यवसाय के चलते नागपुर से दिल्ली, मुंबई सहित अन्य स्थानों के लिए हवाई सफर करने वाले व्यवसायियों की बढ़ते किराये ने चिंता बढ़ा दी है। एक तो कम फ्लाइट और अब ऊपर से बढ़ता किराया यात्रियों की मुश्किले बढ़ाने का काम कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अब निजी अस्पतालों में भी मान्य होंगे इच्छामृत्यु और जीवन इच्छा पत्र के नियम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
छत्रपति संभाजीनगर में साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, म्यूल अकाउंट से हो रही थी रकम की हेराफेरी, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति परियोजना में तेजी लाने की नई रणनीति, मुख्यमंत्री फडणवीस को भेजी जाएगी रिपोर्ट
सिंचाई परियोजनाओं को समय पर पूरा करें… सीएम देवेंद्र फडणवीस का जलसंपदा विभाग को कड़ा निर्देश
यह भी पढ़ें:-महंगाई का नया झटका! नागपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर 3,291 रुपये पहुंचा, ग्राहकों पर भी पड़ सकता है असर
ऑनलाइन वेबसाइट में गोवा के लिए 4 जून की टिकट 15,318 रुपये पर पहुंच गई। वहीं कोलकाता के लिए 3 जून का किराया जहां 20,338 रुपये चल रहा है तो वहीं 4 जून के लिए यह सीधे 21,155 रुपये चल रहा है। यात्रियों को बेंगलुरु जाना भी महंगा पड़ रहा है। बेंगलुरु के लिए 4 जून से 7 जून तक किराया 10,000 रुपये के ऊपर बताया जा रहा है।
