-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Aiims Nagpur Paramedical Recruitment Bribery Allegation Ahpms Complaint
AIIMS नागपुर में पैरामेडिकल भर्ती में बड़ा घोटाला! AHPMS ने प्रशासन से की शिकायत, जांच समिति गठितन
- Written By: प्रिया जैस
AIIMS Inquiry Committee: एम्स नागपुर में पैरामेडिकल भर्ती में धन मांगने का आरोप। AHPMS ने शिकायत की, प्रशासन ने जांच समिति गठित की। जून से हुई नियुक्तियों पर भी सवाल।

नागपुर एम्स (सौजन्य-सोशल मीडिया)
AIIMS Recruitment Scam: एसोसिएशन ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स ने एम्स नागपुर में करार आधारित एलाइड हेल्थकेयर पदों की भर्ती प्रक्रिया में लक्ष्मी चंद एंड सन्स मैनपावर एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा उम्मीदवारों से अवैध रूप से धन राशि मांगने की शिकायत एम्स प्रशासन से की। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित कर दी है। पिछले दिनों एम्स में पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए रिक्तियां निकली थीं।
इसमें एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा इंटरव्यू लिये गये। लेबोरेटरी टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन और कार्डियोलॉजी टेक्नीशियन पदों के लिए चयनित कुछ उम्मीदवारों से सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 25,000, स्टाम्प पेपर के लिए 500 तथा नामांकन शुल्क के नाम पर ₹3,000 रुपए की मांग की गई लेकिन इसकी रसीद या आधिकारिक दस्तावेज नहीं दिए गए; साथ ही लेन-देन की बात किसी के साथ साझा नहीं करने पर चयन रद्द करने की चेतावनी भी दी गई।
एजेंसी की कार्यप्रणाली पर ही सवाल
इसी तरह की शिकायत सीटी स्कैन टेक्नीशियन और अन्य एलाइड हेल्थकेयर पदों के लिए आवेदन करने वाले कई उम्मीदवारों से भी प्राप्त हुई। इस संबंध में संगठन की ओर से एम्स के निदेशक, उपनिदेशक, सतर्कता अधिकारी और चिकित्सा अधीक्षक को औपचारिक लिखित शिकायत की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विकास के दावों की खुली पोल: 108 मिमी बारिश ने उजागर की बुनियादी ढांचे की नाकामी
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
निदेशक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सतर्कता विभाग के अधीन जांच समिति गठित करने का आदेश दिया तथा आश्वासन दिया कि एजेंसी की धमकियों के कारण किसी भी पात्र उम्मीदवार को नियुक्ति से वंचित नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – 26/11 का हीरो बनेगा महाराष्ट्र का नया DGP, सरकार ने की सिफारिश! अब मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
अब मामला उजागर होने के बाद जून से एजेंसी द्वारा की गईं सभी पूर्व नियुक्तियों की सत्यता पर गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है। यदि किसी भी नियुक्ति में आर्थिक लेन-देन हुआ है तो यह संपूर्ण इंटरव्यू, कौशल मूल्यांकन और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को निरर्थक बना देगा और चयनित उम्मीदवारों की योग्यता और विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा हो जाएगा।
जून से हुई नियुक्तियों का ऑडिट करें
देश की शीर्ष चिकित्सा संस्थाओं में से एक एम्स नागपुर की प्रतिष्ठा भी ऐसी भ्रष्ट गतिविधियों से प्रभावित होती है जिससे संस्थागत विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। संगठन ने जून से एजेंसी के माध्यम से की गई सभी एलाइड हेल्थकेयर नियुक्तियों का पारदर्शी ऑडिट करने, दोषी पाए जाने पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने, शिकायत करने वाले सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान करने, एलाइड हेल्थकेयर पदों पर सीधी भर्ती एम्स द्वारा करने और आधिकारिक प्रक्रिया पार करने वाले सभी उम्मीदवारों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है।
Aiims nagpur paramedical recruitment bribery allegation ahpms complaint
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्रों के भविष्य का विजन नहीं, सिर्फ अराजकता फैलाने का एजेंडा
Jul 30, 2026 | 07:17 AMनागपुर में विकास के दावों की खुली पोल: 108 मिमी बारिश ने उजागर की बुनियादी ढांचे की नाकामी
Jul 30, 2026 | 07:10 AMनाबालिग द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गो से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस और विभाग ने शुरू की मामले की जाँच
Jul 30, 2026 | 07:09 AMउपचुनाव का महासंग्राम: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर आज मतदान, जानिए हर सीट का समीकरण
Jul 30, 2026 | 07:09 AMWeather Alert: इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में बिगड़ सकता है मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी
Jul 30, 2026 | 07:06 AMSonu Nigam Birthday: रिजेक्शन, आंसू और संघर्ष, फिर ‘कल हो ना हो’ की आवाज बनकर छा गए सोनू निगम
Jul 30, 2026 | 07:05 AMUS Airstrikes: जॉर्डन बेस पर हमले के बाद भड़के ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने फिर से शुरू की एयरस्ट्राइक
Jul 30, 2026 | 07:01 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM












